घर के बड़े-बुजुर्ग आंखों का फड़कना क्यों मानते हैं अशुभ, तुरंत उपाय करने की देते हैं नसीहत

Eye Twitch Meaning in Hindi: भारत में आंखों के फड़कने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। आपने भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को इस विषय पर नसीहत देते देखा या सुना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं आंखों के अचानक से फड़कने का क्या होता है मतलब।

Eye Twitch Meaning in Hindi: विज्ञान के दृष्टिकोण से देखें तो आंखों का फड़कना मांसपेशियों में होने वाली परेशानी का संकेत हो सकता है। या फिर जब दिमाग में टेंशन होती है या नींद न पूरी हो पाए तब भी आंखें फड़कने लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक दृष्टि से देखें तो आंखों का फड़कना भविष्य में होने वाली किसी न किसी घटना का संकेत देता है। ये घटना शुभ भी हो सकती है और अशुभ भी। चलिए आपको बताते हैं पौराणिक काल से आंखों के फड़कने से जुड़ी क्या-क्या मान्यताएं हैं।

आंखों का फड़कना अशुभ?

आमतौर पर महिलाओं की दायीं तो पुरुषों की बायीं आंख फड़कना अशुभ माना जाता है। कहते हैं अचानक से आंखों का फड़कना भविष्य में होने वाली किसी बड़ी घटना का संकेत देता है। ऐसे में बड़े-बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि जब आंख फड़कने लगे तो हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। चाहे तो आप भगवान शंकर की भी अराधना कर सकते हैं।

End of Feed