Guava for diabetes डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर रह सकता है बैलेंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 12:21 AM IST

अमरूद को हेल्दी फल के लिस्ट में शामिल किया गया है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आज हम आपके साथ अमरूद से जुड़े फायदों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमरूद के फायदे
  • यह फल ब्लड शुगर लेवल को लो रखने में भी मददगार है।
  • अमरूद में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के कारण यह डायबिटीज के साथ ही हमारी संपूर्ण हेल्थ को सही रखने में मददगार होता है।

Guava for diabetes: अमरूद एक टॉपिकल फल है, जो हेल्थ के लिए लाभकारी माना गया है। अमरूद के साथ-साथ इसके पत्तों का इस्तेमाल भी हर्बल टी में किया जाता है। अमरूद में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। इन न्यूट्रिशनल गुणों के कारण अमरूद डायबिटीज में भी फायदेमंद है। अगर बात करें डायबिटीज की तो यह समस्या तब होती है, जब हमारा पैंक्रियाज ब्लड शुगर को रेगुलेट करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन प्रोड्यूज नहीं कर पाता है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकता है । आइए जानें इस बारे में विस्तार से।

क्या डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकता है?

जैसा की पहले ही बताया गया है कि अमरूद में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि अमरूद डायबिटीज से पीड़ित लोगों के ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है। अमरूद फाइबर से भरपूर होता और इसे खाने के बाद अधिक समय तक पेट भरा रहता है जिससे हेल्थ सही रहती है। यही नहीं, यह फल ब्लड शुगर लेवल को लो रखने में भी मददगार है खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में। यानी, डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकती है।

End of Feed