अध्यात्म

Guava for diabetes डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर रह सकता है बैलेंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 12:21 AM IST

अमरूद को हेल्दी फल के लिस्ट में शामिल किया गया है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आज हम आपके साथ अमरूद से जुड़े फायदों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहें हैं।

Image

Guava for diabetes डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर रह सकता है बैलेंस

KEY HIGHLIGHTS
  • डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमरूद के फायदे
  • यह फल ब्लड शुगर लेवल को लो रखने में भी मददगार है।
  • अमरूद में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के कारण यह डायबिटीज के साथ ही हमारी संपूर्ण हेल्थ को सही रखने में मददगार होता है।

Guava for diabetes: अमरूद एक टॉपिकल फल है, जो हेल्थ के लिए लाभकारी माना गया है। अमरूद के साथ-साथ इसके पत्तों का इस्तेमाल भी हर्बल टी में किया जाता है। अमरूद में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। इन न्यूट्रिशनल गुणों के कारण अमरूद डायबिटीज में भी फायदेमंद है। अगर बात करें डायबिटीज की तो यह समस्या तब होती है, जब हमारा पैंक्रियाज ब्लड शुगर को रेगुलेट करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन प्रोड्यूज नहीं कर पाता है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकता है । आइए जानें इस बारे में विस्तार से।

क्या डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकता है?

जैसा की पहले ही बताया गया है कि अमरूद में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि अमरूद डायबिटीज से पीड़ित लोगों के ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है। अमरूद फाइबर से भरपूर होता और इसे खाने के बाद अधिक समय तक पेट भरा रहता है जिससे हेल्थ सही रहती है। यही नहीं, यह फल ब्लड शुगर लेवल को लो रखने में भी मददगार है खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में। यानी, डायबिटीज में अमरूद के सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रह सकती है।

अमरूद डायबिटीज को मैनेज करने के लिए क्यों अच्छा है?

अमरूद डायबिटीज को मैनेज करने के लिए फायदेमंद माना गया है। इसके कई कारण हैं, जैसे:

  • अमरूद का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। यानी, यह ग्लूकोज लेवल को बढाए बिना आसानी से पच जाता है।
  • यह फल कैलोरीज में लो होता है, जिससे वजन सही रहता है। अधिक वजन हाई ब्लड शुगर का रिस्क फैक्टर हो सकता है।
  • अमरूद में सोडियम कंटेंट कम और पोटैशियम कंटेंट हाई होता है। इससे भी डायबिटीज को सही रखने में मदद मिलती है।
  • इस फल में विटामिन सी बहुत अधिक होता है। जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और डायबिटीज जैसी क्रॉनिक डिजीज से लड़ने में मदद मिलती है।
अमरूद में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के कारण यह डायबिटीज के साथ ही हमारी संपूर्ण हेल्थ को सही रखने में मददगार होता है। इसे चाहे आप कच्चा खाएं या जूस के रूप में लें, इससे आपको कई लाभ होंगे। इसके साथ ही अमरुद के पत्तों को उबाल कर इनके एक्सट्रैक्ट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article