Christmas History: क्रिसमस 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं, जानिए इसका इतिहास

Christmas Day History, Origin, Facts in Hindi (क्रिसमस क्यों मनाते हैं): क्रिसमस ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे दुनियाभर में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार हर साल 25 दिसंबर को पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार की कहानी और इतिहास? अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

Christmas Day History, Origin, Facts in Hindi (क्रिसमस क्यों मनाते हैं): क्रिसमस एक ऐसा खास त्योहार है जिसे ईसाई धर्म के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। ईसाई धर्म की मान्यताओं अनुसार ये वही दिन है जब ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए इस खास दिन पर ईसाई लोग इकट्ठा होकर प्रभु यीशु की अराधना करते हैं और साथ में क्रिसमस कैरेल गाते हैं। इसके बाद लोग एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्रिसमस का त्योहार कब से मनाया जा रहा है और इसका इतिहास क्या है।

Christmas History In Hindi

Christmas Day History In Hindi

क्रिसमस डे का इतिहास (Christmas Day History In Hindi)

क्रिसमस पर्व के इतिहास को लेकर कई इतिहास-कारों के अलग-अलग मत हैं। कुछ इतिहासकारों अनुसार यह त्यौहार यीशु के जन्म के बाद मनाया जाना शुरू हुआ तो कुछ ऐसा मानते हैं कि इस पर्व को यीशु के जन्म के पहले से ही मनाया जाता आ रहा है। उनका ऐसा मानना है कि ये पर्व रोमन त्यौहार सैंचुनेलिया का ही एक नया रूप है। ऐसा कहा जाता है कि सैंचुनेलिया रोमन देवता है। कहते हैं बाद में जब ईसाई धर्म की स्थापना हुई तो लोग यीशु को अपना ईश्वर मानकर सैंचुनेलिया पर्व को ही क्रिसमस डे के रूप में मनाने लगे थे।

End of Feed