अध्यात्म

25 December Ko Kya Hai Hindu Ke Liye: 25 दिसंबर को हिंदुओं का कौन सा त्योहार मनाया जाता है, जानिए सही जानकारी यहां

25 December Ko Kya Hai Hindu Ke Liye: 25 दिसंबर को हिंदू धर्म के कई लोग तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं। इस दिन तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं क्रिसमस डे के दिन तुलसी पूजा की परंपरा कैसे शुरू हुई।

Image

25 December Ko Kya Hai Hindu Ke Liye

25 December Ko Kya Hai Hindu Ke Liye: क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। तब से लेकर आज तक इस दिन पर ये त्योहार मनाया जाता आ रहा है। देश के कई साधु-संतों ने तुलसी के महत्व को देखते हुए ही 25 दिसंबर के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाने का निर्णय लिया था। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। कहते हैं जो व्यक्ति तुलसी के पौधे के समक्ष सुबह-शाम दीपक जलाता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं तुलसी पूजन दिवस कैसे मनाते हैं।

तुलसी पूजन दिवस की तारीख और शुभ मुहूर्त 2024 (Tulsi Pujan Diwas 2024 Date And Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसबंर को मनाया जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और शाम में विधि विधान तुलसी माता की पूजा करते हैं। तुलसी पूजन के लिए प्रदोष काल का समय शुभ माना जाता है।

तुलसी पूजन का महत्व (Tulsi Pujan Ka Mahatva)

आजकल ज्यादातर हिंदू लोग 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने लगे हैं। कहते हैं तुलसी पूजन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं जिस घर में ये पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहरती।

तुलसी पूजन दिवस की विधि (Tulsi Pujan Diwas Vidhi)

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर लाल रंग के वस्त्र धारण करें। घर में रंगोली बनाएं। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। इसके बाद तुलसी के गमले पर कुमकुम लगाएं। तुलसी जी का शृंगार करें। तुलसी माता को फूल, लाल चुनरी, माला, फल, शृंगार की सामग्री, पंचामृत धूप, दीप और मिठाई आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद तुलसी जी के मंत्रों का जाप करें। अंत में तुलसी माता की आरती करके भोग लगाएं। इसके बाद पूजा में हुई गलती के लिए माफी मांगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article