अध्यात्म

Christmas Religious Cards, Messages and Quotes: सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है... यहां देखें क्रिसमस के धार्मिक मैसेज

Christmas Spiritual Messages, Religious Card, Prayers, Bible Verses And Quotes in Hindi: क्रिसमस का त्योहार प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद किया जाता है। आप चाहें तो इस खास दिन पर अपने परिजनों को भी प्रभु यीशु के ये खास संदेश भेज सकते हैं।

Image

Christmas Religious Cards, Messages and Quotes

Christmas Spiritual Messages, Religious Card, Prayers, Bible Verses And Quotes in Hindi: क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है जो हर साल 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने की तैयारी कुछ दिन पहले से ही शुरु हो जाती है। ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा ये पर्व उनके प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। साथ ही जगह-जगह प्रभु यीशु की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी देते हैं। यहां हम आपके लिए क्रिसमस के कुछ चुनिंदा धार्मिक मैसेज और कोट्स लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने परिजनों को भेज सकते हैं।

क्रिसमस पर पढ़ें प्रभु यीशु के अनमोल विचार (Christmas Spiritual Messages)

यीशु ने कहा कि मैं तुम्‍हें एक नया आदेश देता हूं कि एक-दूसरे से प्रेम करो। जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया है। एक-दूसरे से प्रेम करो। मैरी क्रिसमस 2024

Christmas spiritual quotes

Christmas spiritual quotes

  • प्रभु यीशु ने कहा है कि उस व्यक्ति को भला क्या फायदा, जिसे अगर पूरी दुनिया मिल जाए लेकिन अपनी आत्मा को खोने की पीड़ा सहनी पड़े।
  • यीशु कहते हैं उनको जो खुद की प्रशंसा करते हैं उनको विनम्र किया जाएगा और जो खुद को विनम्र करते हैं उनकी प्रशंसा होगी।
Christmas spiritual quotes in hindi

Christmas spiritual quotes in hindi

  • यीशु ने कहा कि जिस तरह से मेरे पिता ने मुझसे प्रेम किया है ठीक उसी प्रकार से मैंने भी तुमसे प्रेम किया है।
  • प्रभू यीशू कहते हैं कि तुम्हें बस वही बचाएगा जो तुम्हारे अंदर है। इसलिए जो तुम्हारे अंदर है उसे बाहर निकालो। यदि तुम उसे बाहर नहीं लाते तो वह तुम्हें नष्ट कर देगा।
merry Christmas religious quotes

merry Christmas religious quotes

-यीशु कहते थे कि जो लोग खुद से ज्यादा दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं, वे अभावों में भी हमेशा संतुष्ट रहते हैं। ये हाथ हिंसा के लिए नहीं दूसरों की मदद के लिए उठना चाहिए। मैरी क्रिसमस 2024

-यीशू कहते हैं इंसान को लालच नहीं करना चाहिए, इंसान को हत्या नहीं करनी चाहिए। तुम्हें चुराना नहीं चाहिए और पड़ोसी को अपना मानकर प्रेम करना चाहिए।

-ईसा मसीह ने बताया कि लोगों को सिर्फ रोटी के लिए नहीं जीना चाहिए बल्कि भगवान के मुख से निकले हर शब्द की मुताबिक जीना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article