Christmas Spiritual Messages, Religious Card, Prayers, Bible Verses And Quotes in Hindi: क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है जो हर साल 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने की तैयारी कुछ दिन पहले से ही शुरु हो जाती है। ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा ये पर्व उनके प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। साथ ही जगह-जगह प्रभु यीशु की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी देते हैं। यहां हम आपके लिए क्रिसमस के कुछ चुनिंदा धार्मिक मैसेज और कोट्स लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने परिजनों को भेज सकते हैं।
Christmas Religious Cards, Messages and Quotes
क्रिसमस पर पढ़ें प्रभु यीशु के अनमोल विचार (Christmas Spiritual Messages)
यीशु ने कहा कि मैं तुम्हें एक नया आदेश देता हूं कि एक-दूसरे से प्रेम करो। जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया है। एक-दूसरे से प्रेम करो। मैरी क्रिसमस 2024
- प्रभु यीशु ने कहा है कि उस व्यक्ति को भला क्या फायदा, जिसे अगर पूरी दुनिया मिल जाए लेकिन अपनी आत्मा को खोने की पीड़ा सहनी पड़े।
- यीशु कहते हैं उनको जो खुद की प्रशंसा करते हैं उनको विनम्र किया जाएगा और जो खुद को विनम्र करते हैं उनकी प्रशंसा होगी।
- यीशु ने कहा कि जिस तरह से मेरे पिता ने मुझसे प्रेम किया है ठीक उसी प्रकार से मैंने भी तुमसे प्रेम किया है।
- प्रभू यीशू कहते हैं कि तुम्हें बस वही बचाएगा जो तुम्हारे अंदर है। इसलिए जो तुम्हारे अंदर है उसे बाहर निकालो। यदि तुम उसे बाहर नहीं लाते तो वह तुम्हें नष्ट कर देगा।
-यीशु कहते थे कि जो लोग खुद से ज्यादा दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं, वे अभावों में भी हमेशा संतुष्ट रहते हैं। ये हाथ हिंसा के लिए नहीं दूसरों की मदद के लिए उठना चाहिए। मैरी क्रिसमस 2024
-यीशू कहते हैं इंसान को लालच नहीं करना चाहिए, इंसान को हत्या नहीं करनी चाहिए। तुम्हें चुराना नहीं चाहिए और पड़ोसी को अपना मानकर प्रेम करना चाहिए।
-ईसा मसीह ने बताया कि लोगों को सिर्फ रोटी के लिए नहीं जीना चाहिए बल्कि भगवान के मुख से निकले हर शब्द की मुताबिक जीना चाहिए।
