Chitragupta Bhagwan Photo Hd: कौन हैं चित्रगुप्त भगवान, यहां देखें इनकी फोटो

Chitragupta Bhagwan Photo: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त भगवान की पूजा की जाती है। इस साल चित्रगुप्त पूजा का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर देखें चित्रगुप्त जी की फोटो।

Chitragupta Bhagwan Photo (चित्रगुप्त भगवान का फोटो): पुराणों के अनुसार चित्रगुप्त जी की पूजा करने से व्यक्ति को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चित्रगुप्त भगवान ही इंसान के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। इसलिए इस दिन किताब, कलम, दवात और बहीखातों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। कहते हैं जो जातक सच्चे मन से चित्रगुप्त जी की पूजा करता है उसे विद्या का वरदान मिलता है। यहां आप देखेंगे चित्रगुप्त भगवान की फोटो।

कौन हैं चित्रगुप्त महाराज ? (Kaun Hai Chitragupta Maharaj)

पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त जी का जन्म ब्रह्मा जी के चित्त से हुआ था। माना जाता है कि यही लोगों के कर्मों के हिसाब किताब रखते हैं। इनकी पूजा मुख्य रूप से भाई दूज के दिन की जाती है। कहते हैं भाई दूज पर जो भी जातक सच्चे मन से इनकी पूजा करता है, उसे विद्या का वरदान मिलता है।

End of Feed