Chitragupta Puja 2024 Date (चित्रगुप्त पूजा कब है 2024): चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मुख्य रूप से कायस्थ समाज के लोगों के द्वारा मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान चित्रगुप्त ही कलम-दवात की सहायता से धरती के समस्य प्राणियों के कर्मों का विवरण लिखते हैं। यही वजह है कि चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम-दवात और बही-खाताओं की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। चित्रगुप्त पूजा को मस्याधार पूजा के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि कलम दवात को मस्याधार के नाम स भी जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल चित्रगुप्त पूजा कब है।
चित्रगुप्त पूजा 2024 मुहूर्त (Chitragupta Puja 2024 Time)
चित्रगुप्त पूजा का त्योहार इस साल 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा। चित्रगुप्त पूजा अपराह्न मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। द्वितीया तिथि का प्रारम्भ 2 नवम्बर 2024 को रात 8:21 पर होगा और इसकी समाप्ति 3 नवंबर 2024 को रात 10:05 पर होगी।
चित्रगुप्त पूजा कैसे करें (Chitragupta Puja Kaise Karen)
चित्रगुप्त पूजा के लिए प्रातः काल में पूर्व दिशा में एक चौक बनाएं। उस पर चित्रगुप्त भगवान की फोटो की स्थापना करें। उनके सामने एक घी का दीपक जलाकर फूल, रोली, हल्दी, चन्दन और मिष्ठान्न से उनकी विधि विधान पूजा करें। इस दिन पूजा में कलम भी जरूर रखें। फिर सफेद कागज पर हल्दी लगाएं और उसपर “श्री गणेशाय नमः” लिखें। फिर इस कागज के नीचे की तरफ अपना नाम, पता और डेट लिखनी है और दूसरी तरफ आय-व्यय का विवरण देना है। फिर अपना हस्ताक्षर करें। इस कागल को पर कम से कम 11 बार “ॐ चित्रगुप्ताय नमः” लिखें। साथ ही चित्रगुप्त जी से विद्या,बुद्धि और लेखन का वरदान भी मांगें। भगवान को अर्पित की हुई कलम को अपने पास संभालकर रखें और जरूरी कार्यों में इसका प्रयोग करें।
