Chinese New Year 2025 Year Of The Snake Horoscope In Hindi: जहां पूरे विश्व में नया साल 1 जनवरी से प्रारंभ होता है तो वहीं चीनी नव वर्ष जनवरी के आखिरी दिनों में या फरवरी में मनाया जाता है। इस साल चीनी नव वर्ष का प्रारंभ 29 जनवरी से हो रहा है और इसका समापन 16 फरवरी को होगा। ऐसा माना जाता है कि चीनी नव वर्ष का आरंभ आज से लगभग 3800 साल पहले हुआ था। बता दें कि साल 1912 में चीनी सरकार ने इस पर रोक लगा दी गई थी और फिर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नया साल 1 जनवरी को मनाने की परंपरा शुरू कर दी गई थी। साल 1949 में चीनी नववर्ष को चीन के ज्यादातर भागों में स्प्रिंग फेस्टिवल के नाम से मनाया जाने लगा। चलिए जानते हैं चीनी नया साल सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
चीनी वन वर्ष 2025 ईयर ऑफ द वुड स्नेक (Chinese New Year 2025 Year Of The Snake)
चीनी ज्योतिष के अनुसार साल 2025 वुड स्नेक का है। चीनी राशि चक्र में स्नेक यानी सर्प राशि छठे स्थान पर आती है जो कि दीर्घायु और भाग्य का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही, ये धन-धान्य और समृद्धि को भी दर्शाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म स्नेक वर्ष के तहत होता है, वो लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान, सहज और आकर्षक होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2013, 2001, 1989, 1977, 1965, 1953, 1941, 1929 या 1917 के अंतर्गत जन्मे लोगों की चीनी राशि स्नेक होती है।
Happy Chinese New Year 2025

Happy Chinese New Year 2025
चीनी राशियां कौन-कौन सी होती हैं (Chinese Rashi Name In Hindi)
चूहा राशि- चूहा राशि का वर्ष 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020
बैल राशि - बैल राशि का वर्ष 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021
बाघ राशि- बाघ राशि का वर्ष 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022
खरगोश राशि- खरगोश राशि का वर्ष 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023
ड्रैगन राशि- ड्रैगन राशि का वर्ष 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024
स्नेक राशि- स्नेक राशि का वर्ष 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025
घोड़ा राशि- घोड़ा राशि का वर्ष 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026
भेड़ राशि- भेड़ राशि का वर्ष 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027
बंदर राशि- बंदर राशि का वर्ष 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028
मुर्गा राशि- मुर्गा राशि का वर्ष 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029
कुत्ता राशि- कुत्ता राशि का वर्ष 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030
शूकर राशि- शूकर राशि का वर्ष 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031
