Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ये साल में आने वाले अबूझ मुहूर्तों में से एक होता है। इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इस शुभ दिन पर सोना-चांदी के आभूषण खरीदने का भी विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इस समय सोने का रेट काफी ज्यादा बढ़ गया है जिस वजह से इस शुभ दिन पर हर किसी के लिए इसकी खरीदारी कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिनमें से किसी भी एक चीज की खरीदारी आपको सोना खरीदने के बराबर ही पुण्य देगी।
सोने की जगह खरीद सकते हैं चांदी का सिक्का
अक्षय तृतीया के दिन आप सोने के स्थान पर चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं, जिसमें माता लक्ष्मी का चित्र अंकित हो। इस सिक्के को खरीदकर घर की तिजोरी में रख लें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। (Also Read- अप्रैल में एकादशी कब पड़ेगी, नोट कर लें सही तारीख और समय)
सोने की जगह खरीदें तांबा या पीतल का बर्तन
जो लोग अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पाते वे तांबा या पीतल का बर्तन खरीद सकते हैं। जिसे घर के भंडारण में रख लें। इससे भी माता की कृपा सदैव बनी रहेगी।
सोने की जगह खरीदें पीली कौड़ी
अक्षय तृतीया पर सोने की जगह पर पीली कौड़ी खरीद सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी और घर की तिजोरी भरी रहेगी।
सोने की जगह खरीदें पीली सरसों
अक्षय तृतीया पर आप चाहें तो सोने के स्थान पर पीली सरसों भी खरीद सकते हैं। इसे आप घर के भंडार में रख लें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और कभी भी अन्न की कमी नहीं होने देंगी।
सोने की जगह खरीदें मिट्टी का घड़ा
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना भी सोना खरीदने जितना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मिट्टी का घड़ा खरीदने से आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।
सोने की जगह खरीदें रूई
अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो आप अक्षय तृतीया पर रूई खरीद सकते हैं। कहते हैं इस दिन रूई खरीदने से घर में सुख-शांति आती है।
