Chhath Puja Kharna Samagri List: छठ पूजा खरना सामग्री लिस्ट, फटाफट चेक करें, कहीं छूट न जाए कोई सामान

Chhath Puja Kharna Samagri List (छठ पूजा खरना की सामग्री): 25 अक्टूबर के दिन से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज खरना पूजा है। इस दिन हर घर में रसियाव- रोटी बनती है। हालांकि, खरना पूजा के लिए कई तरह के सामान भी लगते हैं। यहां से आप खरना पूजा की सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।

Chhath Puja Kharna Samagri List (छठ पूजा खरना की सामग्री): कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन यानी खरना पूजा है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और छठी मैया का प्रसाद तैयार करते हैं। प्रसाद में रसियाव, रोटी बनाई जाती है। खरना पूजा में कई सारे सामान की जरूरत पड़ती है। ये सामान खरना पूजा का प्रसाद बनाते समय इस्तेमाल होते हैं और पूजा के लिए होते हैं। यहां देखें खरना पूजा की सामग्री की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

छठ पूजा खरना की सामग्री

Chhath Puja Kharna Samagri list (pic credit: canva)

छठ खरना पूजा की सामग्री (Chhath Kharna Samagri List In Hindi)-

  • प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
  • धूप या अगरबत्ती
  • शकरकंदी
  • व्रती के लिए नए कपड़े
  • बांस या फिर पीतल का सूप
  • एक लोटा (दूध और जल अर्पण करने के लिए)
  • सुथनी
  • गेहूं, चावल का आटा
  • गुड़
  • ठेकुआ
  • घी का दीपक
  • शहद
  • 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
  • एक थाली
  • पान
  • सुपारी
  • चावल
  • फल-जैसे नाशपाती, केला और शरीफा
  • सिंदूर
  • मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा
  • बड़ा वाला नींबू
  • पानी वाला नारियल
  • मिठाईयां

End of Feed