LIVE

Sandhya Arghya Time Today 2025 LIVE: छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइमिंग टुडे, घाट पर पहुंच रहे छठ व्रती, जानें आज कितने बजे दिया जाएगा संध्या अर्घ्य का समय, विधि और मंत्र

Chhath Arghya Time 2025 Today in India, छठ पूजा 2025 अर्घ्य देने का समय, Chhath Puja Sandhya, Usha Arghya ka Samay, Surya Mantra, Morning Arghya Time Today In Bihar, UP, MP, Mumbai LIVE Updates: 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। अगले 4 दिन उत्तर भारत के लोग छठी मैया और सूर्य देव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने वाले हैं। छठ के पहले दिन को नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन संध्या अर्घ्य और आखिर में चौथे दिन को उषा अर्घ्य कहा जाता है। यहां से आप छठ पूजा से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं।

सृष्टिUpdated Oct 27, 2025, 17:45 IST
Sandhya Arghya Time Today 2025 LIVE: छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइमिंग टुडे, घाट पर पहुंच रहे छठ व्रती, जानें आज कितने बजे दिया जाएगा संध्या अर्घ्य का समय, विधि और मंत्र

Sandhya Arghya Time Today 2025 LIVE: छठ पूजा संध्या अर्घ्य टाइमिंग टुडे, घाट पर पहुंच रहे छठ व्रती, जानें आज कितने बजे दिया जाएगा संध्या अर्घ्य का समय, विधि और मंत्र

Chhath Arghya Time 2025 ( छठ पूजा 2025 अर्घ्य देने का समय) Chhath Puja Sandhya Arghya, Usha Arghya Timing, Chhath Morning Arghya Time Today In Bihar, UP, MP, Mumbai, Delhi, Haryana Updates LIVE Updates: छठ महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है और समापन सप्तमी के दिन होता है। 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई और आज छठ का तीसरा दिन है। आज संध्या अर्घ्य है। आज के दिन महिलाएं शाम के समय में सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद कोसी भरी जाती है। फिर उषा अर्घ्य दिया जाएगा। यहां से आप छठ पूजा की सामग्री लिस्ट, छठ के संध्या अर्घ्य का समय और विधि जान सकते हैं। साथ ही यहां उषा अर्घ्य का समय और विधि भी बताई गई है। इतना ही नहीं, यहां छठ पूजा के गीत, मंत्र, कहानी, आरती समेत छठ से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।

छठ पूजा के अर्घ्य का शुभ मुहूर्त 2025-

संध्या अर्घ्य का समय- 5:40 PM (27 अक्टूबर 2025)
उषा अर्घ्य का समय- 6:30 AM (28 अक्टूबर 2025)

27 अक्टूबर 2025 के सूर्योदय-सूर्यास्त का समय-

  • सूर्योदय - 6:03 AM
  • सूर्यास्त - 5:22 PM
  • चंद्रोदय - 11:03 AM
  • चन्द्रास्त - 09:28 PM

छठ पूजा की सामग्री लिस्ट-
  • बांस का सूप
  • बांस की डालियां
  • कोसी
  • पितल या कांसे का लोटा
  • थाली
  • कलश
  • दीया
  • अगरबत्ती
  • धूप
  • कपूर
  • कपड़ा (लाल या पीला दुपट्टा)
  • चूल्हा (मिट्टी का या लोहे का)
  • आम की लकड़ी
  • गंगाजल
  • गन्ना
  • नारियल
  • सेब
  • केला
  • अमरूद
  • संतरा
  • नींबू
  • अनार
  • नाशपाती
  • नए धान का चावल
  • गेहूँ का आटा
  • गुड़
  • घी
  • दूध
  • केला के पत्ते
  • फूल
  • सिंदूर
  • हल्दी
  • चावल
  • रोली
  • कुमकुम
  • तेल
  • बत्ती
  • नया कपड़ा (व्रती के लिए साड़ी या धोती)
  • आटा का दीपक
  • सोहारी
  • सुपारी
  • पान
  • इलायची
  • लौंग
  • धागा
  • मौली
  • कच्चा सूत
शहर अनुसार सूर्यास्त का समय 27 अक्टूबर 2025-
शहर का नामसूर्यास्त का समय
दिल्ली5:40 PM
कानपुर5:32 PM
पटना5:12 PM
दरभंगा5:08 PM
लखनऊ5:26 PM
बनारस5:22 PM
मुंबई6:08 PM
गोरखपुर5:17 PM
जयपुर5:49 PM

OCT 27, 2025 17:45 IST

छठ संध्या अर्घ्य के बाद क्या होता है?

संध्या अर्घ्य के बाद रात का कोसी भरी जाती है और अगले दिन सुबह में का पारण किया जाता है।
OCT 27, 2025 17:30 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today LIVE: जयपुर में आज सूर्यास्त का समय

जयपुर में आज सूर्यास्त का समय 5:49 PM है।
OCT 27, 2025 17:24 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today LIVE: गोरखपुर में आज सूर्यास्त का समय

गोरखपुर में आज सूर्यास्त का समय 5:17 PM थी। यहां सूरज डूब चूका है।
OCT 27, 2025 17:23 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today LIVE: मुंबई में आज सूर्यास्त का समय

मुंबई में आज 6 बजकर 08 मिनट पर सूर्यास्त होगा।
OCT 27, 2025 17:21 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today LIVE: बनारस में आज सूर्यास्त का समय

बनारस में आज सूर्यास्त का समय 5:22 PM है।
OCT 27, 2025 17:19 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today LIVE: लखनऊ में आज सूर्यास्त का समय

लखनऊ में आज सूर्यास्त का समय 5:26 PM है। इसी समय पर सूरज डूबने वाला है और संध्या अर्घ्य भी होगा।
OCT 27, 2025 17:12 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today, दरभंगा में आज सूर्यास्त का समय LIVE: दरभंगा में सूरज डूबने का समय

दरभंगा में सूरज डूब चूका है। सूर्यास्त का समय दरभंगा में 5:08 PM था ।
OCT 27, 2025 17:11 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today, पटना में आज सूर्यास्त का समय LIVE: पटना में छठ संध्या अर्घ्य का समय क्या है?

आज 5:12 PM में पटना में आज सूर्यास्त होता और इसी समय छठ संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
OCT 27, 2025 17:08 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today, कानपुर में आज सूर्यास्त का समय LIVE: कानपुर में सूरज कब डूबेगा?

कानपुर में आज सूर्यास्त का समय 5:32 PM है।
OCT 27, 2025 17:05 IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Timing Today, दिल्ली में आज सूर्यास्त का समय LIVE: दिल्ली में सूरज कब डूबेगा?

दिल्ली में आज 5:40 PM में सूर्यास्त होगा।
OCT 27, 2025 16:36 IST

छठ गीत: ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से

ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से,
ओह पर सुगा मेड़राए
मारबो रे सुगवा धनुख से,
सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से,
आदित होई ना सहाय ॥

ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से,
ओह पर सुगा मेड़राए ।
मारबो रे सुगवा धनुख से,
सुगा गिरे मुरझाए ।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से,
आदित होई ना सहाय ॥

अमरुदवा जे फरेला खबद से,
ओह पर सुगा मेड़राए ।
मारबो रे सुगवा धनुख से,
सुगा गिरे मुरझाए ।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से,
आदित होई ना सहाय ॥

शरीफवा जे फरेला खबद से,
ओह पर सुगा मेड़राए ।
मारबो रे सुगवा धनुख से,
सुगा गिरे मुरझाए ।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से,
आदित होई ना सहाय ॥

ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से,
ओह पर सुगा मेड़राए ।
मारबो रे सुगवा धनुख से,
सुगा गिरे मुरझाए ।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से,
आदित होई ना सहाय ॥

सभे फलवा जे फरेला खबद से,
ओह पर सुगा मेड़राए ।
मारबो रे सुगवा धनुख से,
सुगा गिरे मुरझाए ।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से,
आदित होई ना सहाय ॥
OCT 27, 2025 16:34 IST

छठ पूजा अर्घ्य मंत्र

  • ॐ ह्रीं षष्ठीदेव्यै स्वाहा
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
OCT 27, 2025 15:42 IST

छठ पूजा सामग्री सूची

बांस का सूप, बांस की डालियां, कोसी, पितल या कांसे का लोटा, थाली, कलश, दीया, अगरबत्ती, धूप, कपूर, कपड़ा (लाल या पीला दुपट्टा), चूल्हा (मिट्टी का या लोहे का), आम की लकड़ी, गंगाजल, गन्ना, नारियल, सेब, केला, अमरूद, संतरा, नींबू, अनार, नाशपाती, नए धान का चावल, गेहूं का आटा, गुड़, घी, दूध, केला के पत्ते, फूल, सिंदूर, हल्दी, चावल, रोली, कुमकुम, तेल, बत्ती, नया कपड़ा, आटा का दीपक, सोहारी, सुपारी, पान, इलायची, लौंग, धागा, मौली, कच्चा सूत।
OCT 27, 2025 15:07 IST

संध्या अर्घ्य देते समय रखें इन बातों का ध्यान

छठ पूजा के दौरान मन को पूरी तरह शांत और नकारात्मक विचारों से दूर रखना चाहिए। घर की सफाई और पवित्रता बनाए रखना भी जरूरी है। व्रती को 36 घंटे का निर्जला उपवास रखना होता है, जो आत्मसंयम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो, तो बड़े-बुजुर्गों या किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।
OCT 27, 2025 14:04 IST

सूर्य को अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रों का जाप

सूर्य को जल अर्पित करते समय 'ॐ आदित्याय नमः या ॐ भास्कराय नमः' मंत्र का जाप करें। अर्घ्य के बाद सूर्यदेव और छठी मैय्या से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि के आशीर्वाद देने की प्रार्थना करें।
OCT 27, 2025 13:37 IST

इन शुभ योगों में दिया जाएगा अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा के दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य रवि योग में अर्पित किया जाएगा। इसी दिन मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा। वहीं गुरु ग्रह चंद्रमा की राशि में स्थित होकर हंस राजयोग बना रहे हैं। इस प्रकार आज तीन शुभ योगों के प्रभाव में संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
OCT 27, 2025 13:18 IST

इस तरह दें संध्या अर्घ्य

संध्या अर्घ्य सूर्यास्त के समय दिया जाता है। व्रती बांस के दउरा या सूप में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और चावल के लड्डू सजाते हैं। फिर नदी या तालाब के किनारे कमर तक पानी में खड़े होकर दूध और जल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके बाद सूप में रखे प्रसाद को सूर्यदेव को समर्पित किया जाता है। इस पूरे समय व्रती छठी मैया के लोकगीत गाते हैं या मंत्रों का जाप करते हैं।
OCT 27, 2025 12:24 IST

छठ पूजा में संध्या अर्घ्य देने की विधि

छठ पर्व में सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। व्रती शाम के समय कमर तक जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान वे बांस की टोकरी में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य प्रसाद सजाकर सूर्यदेव को समर्पित करते हैं।
OCT 27, 2025 11:48 IST

सूर्य कवच का पाठ

छठ पूजा के तीसरे दिन अर्घ्य देने से पहले सूर्य कवच का पाठ करने की परंपरा होती है। यह पाठ स्वास्थ्य, करियर, धन और संतान की प्रगति के लिए शुभ माना जाता है। नियमित रूप से सूर्य कवच का पाठ करने से आंख, त्वचा, हृदय और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में सुधार होता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति भी मजबूत होती है।
OCT 27, 2025 11:10 IST

कौन हैं छठी माता

छठी माता को सूर्यदेव की बहन माना जाता है। वे संतान की रक्षक और सुख-समृद्धि देने वाली देवी हैं। छठ पूजा में सूर्यदेव के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। माना जाता है कि सच्चे मन से व्रत करने वालों पर वे अपनी कृपा बरसाती हैं और उनके परिवार को सुख, स्वास्थ्य और संतोष का आशीर्वाद देती हैं।