Chhath Puja Kharna 2026: आज किस समय करें खरना पूजा और कब ग्रहण करें महाप्रसाद, जानें सही समय और विधि

Chhath Puja Kharna 2026: छठ पूजा का खरना आज 14 नवंबर 2026, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती पूजा के बाद महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। जिसके बाद 36 घंटों का व्रत शुरू होता है, जानिए खरना पूजा समय।

Chhath Puja Kharna 2026: कल नहाय खाय के साथ छठ महापर्व 2026 का महाआरंभ हो चुका है। इसी पर्व का दूसरा दिन खरना कहलाता है, जिसका व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास महत्व है। आज 14 नवंबर 2026, शनिवार को खरना मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के आसपास स्नान करके पूजा की तैयारी करते हैं। इसके बाद छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना कर गुड़ और चावल की खीर तथा रोटी का भोग लगाया जाता है। पूजा पूरी होने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही उनका लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं खरना पूजा का सही समय, प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा और इसका महत्व।

End of Feed