36 घंटे का निर्जला व्रत आज से होगा शुरु, जानिए खरना पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त

Chhath Puja Kharna Muhurat: 26 अक्टूबर को छठ पर्व का दूसरा दिन है। इसे खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन से ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन सूर्यास्त के बाद व्रत करने वाले लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद से व्रत की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं आज खरना पूजन का क्या मुहूर्त है।

Chhath Puja Kharna Muhurat: 26 अक्टूबर 2025 को छठ महापर्व का दूसरा दिन है। इसे खरना या लोहंडा के नाम से जाना जाता है। यह दिन लाखों व्रतियों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह चार दिवसीय पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक है, जो बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और सूर्यास्त के बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत की शुरुआत करती हैं। यह व्रत 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होता है।

छठ पूजा खरना मुहूर्त

छठ महापर्व का कैलेंडर (2025)

छठ पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक मनाई जाती है। इस पर्व का प्रत्येक दिन विशेष अनुष्ठानों से भरा होता है। 2025 में छठ महापर्व का कैलेंडर इस प्रकार है। पहला दिन (25 अक्टूबर) नहाय-खाय, दूसरा दिन (26 अक्टूबर) खरना, तीसरा दिन (27 अक्टूबर) संध्या अर्घ्य, और चौथा दिन (28 अक्टूबर) उषा अर्घ्य व पारण। यह पर्व प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो शुद्धता और संयम का प्रतीक है।

End of Feed