Chhath Puja 2022 Date, Puja Timings: नहाय खाय के साथ छठ पूजा की हुई शुरुआत, जानें कैसे मनाते हैं ये महापर्व

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:40 PM IST

Chhath Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat Kab Ka Hai in Bihar: छठ पर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस पर्व में भगवान सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2022 में छठ पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रहेगा।
  • नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत हो जाती है और समाप्ति उषा अर्घ्य के साथ होती है।
  • छठ पर्व के दौरान महिलाएं 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती हैं।

Chhath Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat Kab Ka Hai in Bihar: आस्था का महापर्व छठ 28 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। ये पर्व 4 दिनों तक चलता है। इस पर्व की खास रौनक बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलती है। छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार छठी मैया संतानों की रक्षा करती हैं। शास्त्रों में छठी मैया को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री भी कहा गया है। जानिए छठ पर्व का महत्व और पूजा विधि।

chhath puja 2022

Chhath Puja 2022 Date, Puja Timings: छठ महापर्व की हुई शुरुआत

Chhath Puja 2022 Nahay Khay, Kharna, Sandhya Arghya And Usha Arghya Date And Time

नहाय खाय (28 अक्टूबर 2022)- ये छठ पूजा का पहला दिन होता है। नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रती लोग स्नानादि के बाद नए वस्त्र धारण करते हैं और शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं। इस दिन शाम के समय पहले व्रत रखने वाला व्यक्ति भोजन करता है उसके बाद घर के अन्य सदस्यों द्वारा भोजन किया जाता है।

End of Feed