Chardham Yatra 2024 Date: 10 मई से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, यहां जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा का आरंभ इस साल 10 मई 2024 को शुक्रवार के दिन से होने वाला है। चारधाम के कपाट खुलने का इंतजार भक्तों को बहुत ही बेसब्री से रहता है। चारधाम की यात्रा शुरू करने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। आइए जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी।

Chardham Yatra 2024: इस साल चारधाम की यात्रा की शुरुआत 10 मई को होगी। इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा। 10 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारानाथ के कपाट खुलेंगे। वहीं 12 मई को बद्रीनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। चारधाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारानाथ और बद्रीनाथ आते हैं। ये चारधान यात्रा करीब 1200 वर्षों से चली आ रही है। चारधाम की यात्रा के लिए 15 अप्रैल से 3 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए हैं। चारधाम की यात्रा की हर साल लाखों श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चारधाम यात्रा का महत्व।

Chardham Yatra 2024

End of Feed