Chaitra Navratri Ashtami 2023: चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी पर इन मंत्रों का 151 बार करें जाप, हर परेशानी का हो जाएगा अंत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 29, 2023, 08:19 AM IST

Chaitra Navratri Maha Ashtami 2023 Upay: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन बेहद खास होता है। कहते हैं अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।

Chaitra Navratri 2023 Ashtami Upay: नवरात्रि का आठवां दिन बेहद खास होता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को महाअष्टमी (Maha Ashtami), दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) और नवरात्रि अष्टमी (Navratri Ashtami) के नाम से जाना जाता है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति मां की सच्चे दिन से उपासना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस बार चैत्र महाअष्टमी 29 मार्च को पड़ रही है। जानिए नवरात्रि महाअष्टमी (Mahaashtami) पर किन उपायों को करने से आपकी सभी अधूरी इच्छाएं हो जाएंगी पूरी।

chaitra navratri ashtami upay

Navratri 2023 Ashtami: चैत्र नवरात्रि पर इन मंत्रों के जाप से माता रानी होंगी प्रसन्न

नवरात्रि के आठवें दिन माहागौरी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। इनकी पूजा रात के समय करना काफी फलदायी माना गया है। कहते हैं जो भक्त रात में मां गौरी के मंत्रों का जाप करता है उसकी सभी अधूरी मंशा पूरी हो जाती है। नवरात्रि अष्टमी पर मां के मंत्रों के साथ ही दुर्गा सप्तसती का पाठ भी जरूर करें। इससे मां का आशीर्वाद तुरंत ही प्राप्त हो जाएगा।

End of Feed