Chaitra Navratri 2023 Ashtami Upay: नवरात्रि का आठवां दिन बेहद खास होता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को महाअष्टमी (Maha Ashtami), दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) और नवरात्रि अष्टमी (Navratri Ashtami) के नाम से जाना जाता है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति मां की सच्चे दिन से उपासना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस बार चैत्र महाअष्टमी 29 मार्च को पड़ रही है। जानिए नवरात्रि महाअष्टमी (Mahaashtami) पर किन उपायों को करने से आपकी सभी अधूरी इच्छाएं हो जाएंगी पूरी।
नवरात्रि के आठवें दिन माहागौरी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। इनकी पूजा रात के समय करना काफी फलदायी माना गया है। कहते हैं जो भक्त रात में मां गौरी के मंत्रों का जाप करता है उसकी सभी अधूरी मंशा पूरी हो जाती है। नवरात्रि अष्टमी पर मां के मंत्रों के साथ ही दुर्गा सप्तसती का पाठ भी जरूर करें। इससे मां का आशीर्वाद तुरंत ही प्राप्त हो जाएगा।
हर मनोकामना की पूर्ति के लिए महाअष्टमी पर मां के इन मंत्रों का करें जाप (Chant These Mantras of Maa Durga on Maha Ashtami to Fulfill Every Wish)
महाअष्टमी के दिन विशेष तौर पर रात के करीब 9 बजे से 12 बजे के बीच महागौरी के मंत्रों का विधि पूर्वक जाप करने से माता पानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर रात के इस समय महागौरी की पूजा जरूर करें। उनके सामने घी का दीपक जलाएं और उनके सिद्ध मंत्रों का कम से कम 151 बार जाप करें। कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति की सभी अधूरी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानें माता रानी के इन चमत्कारी मंत्रों के बारे में।
- ॐ हींग डुंग दुर्गायै नमः
- ॐ अंग हींग क्लीं चामुण्डाय विच्चे
- सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
