Chandra Grahan 2026 Timing Today West Bengal: आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो पश्चिम बंगाल में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर करीब 3:20 बजे होगी और समापन शाम लगभग 6:47 बजे होगा। पश्चिम बंगाल में चंद्रमा का उदय शाम 5:30 से 5:45 बजे के बीच होगा, इसलिए कोलकाता, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग सहित कई शहरों में चंद्रमा के उदय के बाद ग्रहण का अंतिम चरण देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है।
पश्चिम बंगाल में चंद्र ग्रहण का समय
West Bengal Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (पश्चिम बंगाल में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -
| शहर | चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय | चंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय |
| कोलकाता | 5:39 PM | 5:39 PM – 6:47 PM |
| आसनसोल | 5:40 PM | 5:39 PM – 6:47 PM |
| सिलीगुड़ी | 5:38 PM | 5:38 PM – 6:47 PM |
| दुर्गापुर | 5:40 PM | 5:40 PM – 6:47 PM |
| हावड़ा | 5:39 PM | 5:39 PM – 6:47 PM |
| बर्दवान | 5:41 PM | 5:41 PM – 6:47 PM |
| खड़गपुर | 5:42 PM | 5:42 PM – 6:47 PM |
| हल्दिया | 5:38 PM | 5:38 PM – 6:47 PM |
| मालदा | 5:36 PM | 5:36 PM – 6:47 PM |
| जलपाईगुड़ी | 5:35 PM | 5:35 PM – 6:47 PM |
| चंदननगर | 5:39 PM | 5:35 PM – 6:47 PM |
| दार्जिलिंग | 5:34 PM | 5:34 PM – 6:47 PM |
किन राशियों पर रहेगा चंद्र ग्रहण 2026 का प्रभाव
3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों पर अधिक प्रभाव डाल सकता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, इसलिए इसका असर भावनात्मक और निर्णय से जुड़े मामलों में दिखता है।
कर्क राशि
चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए यह ग्रहण मानसिक तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक मामलों में असर डाल सकता है। धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि
इस राशि पर ग्रहण रिश्तों और विश्वास से जुड़े मामलों में परीक्षा ले सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
मीन राशि
मन की अस्थिरता, भ्रम और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। ध्यान और आत्मचिंतन से लाभ मिलेगा।
मेष राशि
कामकाज और करियर में अचानक बदलाव या दबाव महसूस हो सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं।
तुला राशि
साझेदारी, विवाह और प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बातचीत में संतुलन जरूरी है।
