अध्यात्म

Chandra Grahan 2026 Citywise Timing: साल का पहला चंद्रग्रहण, सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में दिखा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

Chandra Grahan 2026 Citywise Timing: आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण सबसे पहले कहां नजर आ रहा है और आपके शहर में ये कितने बजे दिखेगा, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Image

आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण (pc: Canva)

Chandra Grahan 2026 Citywise Timing: चंद्र ग्रहण भले ही दोपहर से जारी हो, लेकिन अब कुछ ही देर में भारत में भी दिखाई देना शुरू होगा। यहां इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं कि आज का ग्रहण भारत में कब से दिखाई देने वाला है और सबसे पहले ये भारत के किस शहर में दिखेगा। साथ ही आपके शहर में ग्रहण कब दिखेगा, इसकी पूरी लिस्ट भी यहां मौजूद है। यहां हर बड़े शहर में चंद्र ग्रहण के समय के बारे में बताया गया है।

भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा। भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा। ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा, यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।

सबसे पहले चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा?

अरुणाचल प्रदेश और असम में चंद्रमा सबसे पहले उदित होगा, इसके चलते वहां लोगों को ग्रहण सबसे पहले देखने को मिलेगा। बता दें कि यहां तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 05 बजकर 03 मिनट है।

शहर अनुसार जानें कब-कब कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

शहर का नामचंद्र ग्रहण दिखने का समय
दिल्लीलगभग 6:22 PM – 6:47 PM
बेंगलुरूलगभग 6:18 PM – 6:47 PM
मुंबईलगभग 6:30 PM – 6:47 PM
चेन्नईलगभग 6:05 PM – 6:47 PM
चंडीगढ़लगभग 6:24 PM – 6:47 PM
कोलकातालगभग 5:40 PM – 6:47 PM
हैदराबादलगभग 6:15 PM – 6:47 PM
अहमदाबादलगभग 6:35 PM – 6:47 PM
सूरतलगभग 6:33 PM – 6:47 PM
पुणेलगभग 6:28 PM – 6:47 PM
जयपुरलगभग 6:25 PM – 6:47 PM
लखनऊलगभग 6:02 PM – 6:47 PM
कानपुरलगभग 6:03 PM – 6:47 PM
पटनालगभग 5:50 PM – 6:47 PM
इंदौरलगभग 6:35 PM – 6:47 PM
गुवाहाटीलगभग 5:15 PM – 6:47 PM
भोपाललगभग 6:21 PM – 6:47 PM
देहरादूनलगभग 6:18 PM – 6:47 PM
आगरालगभग 6:10 PM – 6:47 PM

क्यों दिल्ली- एनसीआर के लोग नहीं देख पाएंगे चंद्र ग्रहण?

खग्रास का आरंभ 4 बजकर 34 मिनट पर हुआ था और अब खग्रास अपने मध्य काल को पार करके समापन की ओर बढ रहा है। और 5 बजकर 33 मिनट पर यह समाप्त हो जा रहा है। इस साल का पहला बड़ा चंद्र ग्रहण है जो आज भारत में भी देखा जा रहा है। जिसे दिल्ली एनसीआर में रहने वाले केवल मोक्ष के समय देख पाएंगे। क्योंकि चंद्रोदय से पहले ही यहां ग्रहण का मघ्य समाप्त हो रहा है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article