Chandra Grahan 2026 Citywise Timing: चंद्र ग्रहण भले ही दोपहर से जारी हो, लेकिन अब कुछ ही देर में भारत में भी दिखाई देना शुरू होगा। यहां इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं कि आज का ग्रहण भारत में कब से दिखाई देने वाला है और सबसे पहले ये भारत के किस शहर में दिखेगा। साथ ही आपके शहर में ग्रहण कब दिखेगा, इसकी पूरी लिस्ट भी यहां मौजूद है। यहां हर बड़े शहर में चंद्र ग्रहण के समय के बारे में बताया गया है।
भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा। भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा। ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा, यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।
सबसे पहले चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा?
अरुणाचल प्रदेश और असम में चंद्रमा सबसे पहले उदित होगा, इसके चलते वहां लोगों को ग्रहण सबसे पहले देखने को मिलेगा। बता दें कि यहां तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 05 बजकर 03 मिनट है।
शहर अनुसार जानें कब-कब कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
| शहर का नाम | चंद्र ग्रहण दिखने का समय |
| दिल्ली | लगभग 6:22 PM – 6:47 PM |
| बेंगलुरू | लगभग 6:18 PM – 6:47 PM |
| मुंबई | लगभग 6:30 PM – 6:47 PM |
| चेन्नई | लगभग 6:05 PM – 6:47 PM |
| चंडीगढ़ | लगभग 6:24 PM – 6:47 PM |
| कोलकाता | लगभग 5:40 PM – 6:47 PM |
| हैदराबाद | लगभग 6:15 PM – 6:47 PM |
| अहमदाबाद | लगभग 6:35 PM – 6:47 PM |
| सूरत | लगभग 6:33 PM – 6:47 PM |
| पुणे | लगभग 6:28 PM – 6:47 PM |
| जयपुर | लगभग 6:25 PM – 6:47 PM |
| लखनऊ | लगभग 6:02 PM – 6:47 PM |
| कानपुर | लगभग 6:03 PM – 6:47 PM |
| पटना | लगभग 5:50 PM – 6:47 PM |
| इंदौर | लगभग 6:35 PM – 6:47 PM |
| गुवाहाटी | लगभग 5:15 PM – 6:47 PM |
| भोपाल | लगभग 6:21 PM – 6:47 PM |
| देहरादून | लगभग 6:18 PM – 6:47 PM |
| आगरा | लगभग 6:10 PM – 6:47 PM |
क्यों दिल्ली- एनसीआर के लोग नहीं देख पाएंगे चंद्र ग्रहण?
खग्रास का आरंभ 4 बजकर 34 मिनट पर हुआ था और अब खग्रास अपने मध्य काल को पार करके समापन की ओर बढ रहा है। और 5 बजकर 33 मिनट पर यह समाप्त हो जा रहा है। इस साल का पहला बड़ा चंद्र ग्रहण है जो आज भारत में भी देखा जा रहा है। जिसे दिल्ली एनसीआर में रहने वाले केवल मोक्ष के समय देख पाएंगे। क्योंकि चंद्रोदय से पहले ही यहां ग्रहण का मघ्य समाप्त हो रहा है।
