अध्यात्म

West Bengal Grahan 2026 Today Live Update: आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, पश्चिम बंगाल में चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा

West Bengal Mein Chandra Grahan 3 March 2026 Timing (पश्चिम बंगाल में चंद्र ग्रहण कब लगेगा): आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है, धार्मिक दृष्टिकोण से आज का बहुत प्रमुख माना गया हैं। 3 मार्च को आज का चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक तो पूर्ण रूप से दिखने वाला है। ऐसे में अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं तो यहां से जान सकते हैं कि आपके शहर में आज चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा और ग्रहण कितने बजे दिखेगा।

Image

पश्चिम बंगाल में चंद्र ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2026 Timing Today West Bengal: आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो पश्चिम बंगाल में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर करीब 3:20 बजे होगी और समापन शाम लगभग 6:47 बजे होगा। पश्चिम बंगाल में चंद्रमा का उदय शाम 5:30 से 5:45 बजे के बीच होगा, इसलिए कोलकाता, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग सहित कई शहरों में चंद्रमा के उदय के बाद ग्रहण का अंतिम चरण देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है।

West Bengal Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (पश्चिम बंगाल में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -

शहरचंद्र ग्रहण शुरू होने का समयचंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय
कोलकाता5:39 PM5:39 PM – 6:47 PM
आसनसोल5:40 PM5:39 PM – 6:47 PM
सिलीगुड़ी5:38 PM5:38 PM – 6:47 PM
दुर्गापुर5:40 PM5:40 PM – 6:47 PM
हावड़ा5:39 PM5:39 PM – 6:47 PM
बर्दवान5:41 PM5:41 PM – 6:47 PM
खड़गपुर5:42 PM5:42 PM – 6:47 PM
हल्दिया5:38 PM5:38 PM – 6:47 PM
मालदा5:36 PM5:36 PM – 6:47 PM
जलपाईगुड़ी5:35 PM5:35 PM – 6:47 PM
चंदननगर5:39 PM5:35 PM – 6:47 PM
दार्जिलिंग5:34 PM5:34 PM – 6:47 PM

किन राशियों पर रहेगा चंद्र ग्रहण 2026 का प्रभाव

3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों पर अधिक प्रभाव डाल सकता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, इसलिए इसका असर भावनात्मक और निर्णय से जुड़े मामलों में दिखता है।

कर्क राशि

चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए यह ग्रहण मानसिक तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक मामलों में असर डाल सकता है। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि पर ग्रहण रिश्तों और विश्वास से जुड़े मामलों में परीक्षा ले सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।

मीन राशि

मन की अस्थिरता, भ्रम और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। ध्यान और आत्मचिंतन से लाभ मिलेगा।

मेष राशि

कामकाज और करियर में अचानक बदलाव या दबाव महसूस हो सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं।

तुला राशि

साझेदारी, विवाह और प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बातचीत में संतुलन जरूरी है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article