Chandra Grahan 2026 Timing Today Punjab: आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है, जिसे हिंदू पंचांग के अनुसार विशेष महत्व दिया गया है। यह ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ रहा है, इसलिए धार्मिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंजाब में यह चंद्र ग्रहण रात के समय दिखाई देगा। आज का चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। मान्यता है कि इस दौरान दान-पुण्य, मंत्र जाप और आत्मचिंतन करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं, जबकि सूतक काल में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी माना जाता है। ऐसे में अगर आप पंजाब में रहते हैं। तो यहां से आप जान सकते हैं कि पंजाब के अलग-अलग शहरों में आज चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लग रहा है। साथ ही यहां बताया है कि पंजाब और उसके आस पास के शहरों में ग्रहण कब दिखेगा।
Punjab Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (पंजाब में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -
| शहर | चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय | चंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय |
| चंडीगढ़ | 6:22 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| लुधियाना | 6:20 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| अमृतसर | 6:19 PM | 6:19 PM – 6:47 PM |
| जालंधर | 6:20 PM | 6:20 PM – 6:47 PM |
| पटियाला | 6:21 PM | 6:20 PM – 6:47 PM |
| भठिंडा | 6:22 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| बाटाला | 6:20 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| पठानकोट | 6:21 PM | 6:21 PM – 6:47 PM |
| होशियारपुर | 6:21 PM | 6:21 PM – 6:47 PM |
सूतक काल में क्या गलतियां न करें
चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है। आज का सूतक काल शाम को ग्रहण के साथ ही 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। सूतक काल को अशुद्ध और नकारात्मक माना जाता है। इसलिए इस समय में कुछ निम्न कार्य करने परहेज करने की सलाह दी जाती है। सूतक काल में पूजा-पाठ या देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करने की सलाह दी जाती है। इस सूतक काल में शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। साथ ही साथ ग्रहण या सूतक काल के दौरान किसी नए कार्य की शुरुआत भी नहीं करने को कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक में बाल, नाखून या दाढ़ी बनवाने या तेल मालिश से भी बचना चाहिए। इसमें खान-पान से परहेज करने को कहा जाता है। सूतक काल में बाहरी मेल-मिलाप से बचने की सलाह भी मानना लाभदायक हो सकता है।
