Lunar Eclipse 2025, Chandra Grahan Sutak Start End Time in India (चंद्र ग्रहण सूतक काल 2025): धार्मिक-ज्योतिष दृष्टि से साल 2025 का सितंबर काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में कई सारे बड़े व्रत, तीज और त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं, इसी महीने में एक बड़ी खगोलीय घटना भी होने वाली है। सितंबर में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये इस साल साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण को 'ब्लड मून' कहा जाएगा क्योंकि इस ग्रहण में चांद का रंग लाल नजर आने वाला है। लेकिन अब जानने वाली बात ये है कि ये ग्रहण किस दिन लग रहा है और क्या ये भारत में भी दिखेगा? यहां से आप चंद्र ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं।
चंद्र ग्रहण समय (Chandra Grahan 2025 Time)
7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण की शुरूआत होगी और देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। यानी कि चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट है।
कितने बजे शुरू होगा सूतक काल? (Chandra Grahan Sutak Kaal Time 2025)
हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। आगामी चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू होने वाला है।
क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण? ( Chandra Grahan Visible In India)
7 सितंबर वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य होगा।
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 Where To Watch)
भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखेगा।
