Chandra Grahan 2024 Sutak Date and Time: सूतक काल वह समय अवधि होती है जब किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किये जाते। किसी भी ग्रहण से पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले तो चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक काल की समाप्ति ग्रहण समाप्त होने के साथ ही होती है। 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है। ऐसे में जानिए इस ग्रहण का सूतक काल समय क्या रहेगा।
Chandra Grahan Sutak Time 2024
क्या 24 मार्च 2024 के चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगेगा? (Chandra Grahan Ka Sutak Lagega)
ज्योतिष अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण जो 25 मार्च को लग रहा है उसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष में इस ग्रहण को ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा गया है। दरअसल जो चन्द्रग्रहण नग्न आंखों से स्पष्ट दृष्टिगत न हो तो उस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होता है। उपच्छाया ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। इसलिए ही इसका सूतक नहीं माना जाता है। लेकिन फिर भी कई लोग हर तरह के ग्रहण का धार्मिक महत्व मानते हैं तो आगे जानिए उनके लिए इस ग्रहण का सूतक कब से मान्य होगा।
चंद्र ग्रहण सूतक समय 2024 (Chandra Grahan Sutak Time 2024)
साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक 25 मार्च को 1 बजकर 24 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी।
सूतक काल में भूलकर भी न करें ये शुभ कार्य (Sutak Kaal Me Kya Na Kare)
सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अगर इस दौरान कोई शुभ कार्य करते हैं तो उससे शुभ फल प्राप्त होने की संभावना घट जाती है। इसलिए चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ काम की शुरुआत, विशेष पूजा पाठ, मूर्ति पूजा, मूर्ति स्पर्श करना, शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।
