Chandra Grahan March 2024 Date and Time in India, Live Streaming: साल का पहला ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जो 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। ये चंद्रग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान समेत कई जगहों पर दिखाई देगा। लेकिन भारत के लोग इस ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देख पायेंगे। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ग्रहण को लाइव देखने का तरीका।
चंद्र ग्रहण 2024 तारीख और समय (Chandra Grahan 2024 Date And Time)
साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लगना शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। ये ग्रहण 04 घण्टे 36 मिनट्स 56 सेकण्ड्स लंबा होगा।
ऐसे देखें चंद्र ग्रहण लाइव (Lunar Eclipse Live Streaming)
अगर आप चंद्र ग्रहण लाइव देखना चाहते है तो आप Nasa की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर देख सकते है। इसके अलावा आप यूट्यूब पर जाकर भी चंद्र ग्रहण लाइव देख सकते हैं। कई वेबसाइट चंद्र ग्रहण की घटना का लाइव प्रसारण करती हैं।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या है (What Is Penumbral Lunar Eclipse)
पृथ्वी सूर्य के तो चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है। इस प्रक्रिया में कभी कभार सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा एक ही रेखा में आ जाते हैं। जिस वजह से चंद्रमा पर पड़ने वाला सूर्य का प्रकाश कुछ देर के लिए पृथ्वी के बीच में आ जाने से चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। जिस वजह से चंद्रमा पर अंधेरा जैसा प्रतीत होता है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। लेकिन इसके अलावा एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी होता है। जिसे वास्तविक ग्रहण नहीं माना जाता है। ये ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी के सिर्फ बाहरी हिस्से की छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है जिससे चंद्रमा की सतह कुछ धुंधली नजर आती है। लेकिन इसमें चंद्रमा का कोई भी भाग ग्रसित यानी काला नहीं होता। ऐसी स्थिति को हम उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं।
