अध्यात्म

Total Solar Eclipse 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है? जानिए किन राशियों की खोलेगा किस्मत

Total Solar Eclipse (Surya Grahan) 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से ये ग्रहण महत्वपूर्ण रहेगा। यहां जानिए सूर्य ग्रहण कब लग रहा है और किन राशियों के लिए ये फायदेमंद साबित होगा।

Image

Total Solar Eclipse 2024 Date

Surya Grahan 2024 Date And Time (सूर्य ग्रहण 2024): ज्योतिष अनुसार सूर्य का ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही क्षेत्र में विशेष महत्व माना जाता है। अगले महीने यानी अप्रैल में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पृथ्वी पर जाने से रुक जाता है जिससे अंधेरा सा छा जाता है। इसे ही खग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं। जानिए खग्रास सूर्य ग्रहण कब लग रहा है और किन राशियों के लिए ये लाभकारी साबित होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Total Solar Eclipse 2024 Date And Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। पंचांग अनुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 12 मिनट पर और समाप्ति रात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण से इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ (Surya Grahan 2024 Effects On Rashi)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण वरदान साबित होगा। ये समय आपके लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि दिखाएंगे। अगर आप लंबे समय से किसी रोग से परेशान हैं तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। समाज में मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको नौकरी से संबंधिक कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय और शानदार बनेगा। इस दौरान आपको विशेष रूप से लाभ मिलने वाला है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo)

सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ रहेगा। अगर आपका लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ था तो वो भी पूरा होता दिख रहा है। नौकरी पेशा जातकों को कार्य क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपके काम की हर जगह सराहना होगी। ये समय नौकरी और व्यापार के लिए भी बेहद ही शुभ संकेत दे रहा है।

कन्या राशि (Virgo)

सूर्य ग्रहण का कन्या राशि वालों पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आप नया वाहन या मकान खरीदने की भी योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। इसके अलावा इस राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी ये समय शुभ दिख रहा है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article