Chandra Grahan 2024 Date And Time: नये साल में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। जिनमें से पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। तो दूसरा 18 सितंबर को दिखाई देगा। 25 मार्च वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा। वहीं 18 सितंबर वाला चंद्र ग्रहण मुख्य होगा। जो भारत में दृष्टिगोचर होगा। इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। जानिए इन दोनों चंद्र ग्रहण के बारे में डिटेल जानकारी।
Chandra Grahan 2024 Date And Time
चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 (Chandra Grahan 25 March 2024)
साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को दिखाई देगा। इस ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। ये ग्रहण आयरलैंड, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 (Chandra Grahan 18 September 2024)
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एक खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। जिसकी शुरुआत 18 सितंबर की सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर होगी और समापन सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण मीन राशि के अंतर्गत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा।
चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम (What Work Should Not Do During Chandra Grahan)
चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण के समाप्त होने तक भोजन बनाने और भोजन खाने से बचना चाहिए। चंद्र ग्रहण की अवधि में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। चंद्र ग्रहण की अवधि में किसी मंदिर में प्रवेश करना चाहिए और न ही किसी देवी देवता की मूर्ति स्पर्श करनी चाहिए। ग्रहण काल में काटना, सिलना, बुनना, आदि गतिविधियों से बचना चाहिए।
