अध्यात्म

Unlucky Zodiac Sign 2024: नव वर्ष की 2 दुर्भाग्यशाली राशियां, जरूर करें ये उपाय नहीं तो साल भर रहेंगे परेशान

Unluckiest Zodiac Signs In 2024: ज्योतिष अनुसार दो ऐसी राशियां हैं जिनसें जुड़े जातकों के लिए नया साल अनलकी साबित हो सकता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के लोगों को कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जा रही है। जानिए 2024 की अनलकी राशियां।

Image

Unlucky Zodiac Sign In 2024

Unluckiest Zodiac Signs In 2024: नये साल को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनके लिए ये साल कैसा रहेगा। बता दें किन नव वर्ष 2024 कुछ राशियों के लिए लकी रहेगा तो कुछ के लिए अनलकी साबित हो सकता है। यहां हम आपको ऐसी दो राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए ये नया साल परेशानी भरा साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय भी बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यहां जानिए 2024 की दुर्भाग्यशाली राशियों के बारे में।

2024 की दुर्भाग्यशाली राशियां (Unlucky Zodiac Sign Of 2024)

कन्या राशि (Kanya Rashi)

2024 कन्या राशि के लिए नया साल अनुकूल संकेत नहीं दे रहा है। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। क्योंकि 2024 में आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इसके अलावा आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। काम में रुकावट आने की स्थिति बनेगी। बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए नया साल बाकी राशियों के मुकाबले कम अनुकूल रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

कन्या राशि की तरह ही धनु राशि वालों को भी 2024 में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। कुछ भी बोलने से पहले 100 बार सोच लें नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में हानि हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। स्वास्थ्य भी काफी गड़बड़ रहने वाला है।

इन ज्योतिषीय उपायों से मिलेगी राहत

-कन्या और धनु राशि वाले नए साल में सूर्य देव की नियमित रूप से पूजा करें। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

-घर में सुख समृद्धि के लिए शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं।

-साल की शुरुआत में अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर आयें। उन्हें लड्डू या मोदक का भोग लगाएं और उनकी नियमित पूजा करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article