अध्यात्म

Maha Shivratri 2024 Date: साल 2024 में महाशिवरात्रि कब आएगी, नोट करें डेट, तारीख, तिथि और मुहूर्त

Maha Shivratri 2024 Date (महाशिवरात्रि 2024 तारीख): फाल्गुन मास में भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास और शुभ दिन होता है महाशिवरात्रि का। बम बम भोले की जयकार के बीच दिन रात भक्त महादेव की पूजा करते हैं। यहां जानें महाशिवरात्रि 2024 में कब है। नोट करें महाशिवरात्रि 2024 डेट, तिथि और मुहूर्त।

Image

When is Maha Shivratri 2024 Date

Maha Shivratri 2024 Date in India (महाशिवरात्रि 2024 तारीख): हिंदू कैलेंडर के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर में यह डेट फरवरी अंत या मार्च के मध्य के पहले पड़ती है। हर साल महाशिवरात्रि के पर्व को शिव भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। यहां नोट करें 2024 में महाशिवरात्रि की डेट और नोट करें तिथि और मुहूर्त।

Maha Shivratri 2024 Date in Hindi

महाशिवरात्रि 2024 की डेट 8 मार्च है। इस दिन शुक्रवार रहेगा। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी महाशिवरात्रि 2024 की तिथि 8 मार्च को रात 9:57 से शुरू होगी और इसका समापन 9 मार्च को शाम 6:17 बजे पर होगा। रात्रि पूजा के मुहूर्त के हिसाब से महाशिवरात्रि 2024 की सही डेट 8 मार्च रहेगी।

Mahashivratari 2024 Date and Muhurat Time

महाशिवरात्रि पर दिन के चार प्रहर में पूजा की जाती है। यहां देखें महाशिवरात्रि 2024 की डेट और पूजा का समय।

  • फाल्गुन मास 2024 चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 9:57 pm से आरंभ
  • फाल्गुन मास 2024 चतुर्दशी तिथि 9 मार्च 2024 6:17 pm को समाप्त
  • महाशिवरात्रि 2024 प्रथम प्रहर की पूजा का समय 8 मार्च को 6:25pm से 9:28 pm तक रहेगा
  • महाशिवरात्रि 2024 रात्रि की दूसरे प्रहर की पूजा 8 मार्च को 9:28 pm से 9 मार्च को 12:31 am तक कर सकेंगे
  • महाशिवरात्रि 2024 रात्रि की तीसरे प्रहर की पूजा का समय 9 मार्च को 12:31 am से 3:34 am तक रहेगा
  • महाशिवरात्रि 2024 रात्रि के चौथे प्रहर की पूजा का समय 9 मार्च को 3:34am से 6:37 am तक रहेगा

महाशिवरात्रि पर क्या करना चाहिए

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाले महाशिवरात्रि के त्योहार पर शिवजी की पूजा होती है। इस दिन मंदिर और शिवालयों में पूजा अर्चना होती है। महाशिवरात्रि मनाने के लिए आप इस दिन व्रत भी रख सकते हैं। इसमें फलाहार ले सकते हैं। सुबह और शाम को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। शिवजी को उनके प्रिय भोग लगाएं। साथ ही उनको धतूरा, भांग, बेल पत्र आदि चढ़ाएं। सुबह और शाम को शिव मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा पढ़ें और अंत में शिव जी की महिमा उनकी आरती के तौर पर गाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article