LIVE

चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए

चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए

चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए

पंचांग अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आश्विन पूर्णिमा यानि शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) पर लगने जा रहा है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse 2023) होगा जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर की देर रात 1 बजकर 6 मिनट से हो गई है और समाप्ति रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक (Chandra Grahan Sutak Time 2023) 28 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होगी। चंद्र ग्रहण भारत समेत अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग और उत्तर अमेरिका में दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2023 End Time In Hindi (चंद्र ग्रहण 2023 कब समाप्त होगा)
-चन्द्र ग्रहण का प्रारम्भ 29 अक्टूबर को 01:06 AM पर होगा और इसका समापन 02:22 AM पर होगा।
-उपच्छाया से पहला स्पर्श 28 अक्टूबर की रात 11:32 बजे होगा।
-प्रच्छाया से पहला स्पर्श 29 अक्टूबर को 01:06 AM पर होगा।
-वहीं प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श 29 अक्टूबर को 02:22 AM पर होगा।
-उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श 29 अक्टूबर की सुबह 03:55 पर होगा।

Chandra Grahan 2023 Sutak Time (चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय)
चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन 28 अक्टूबर की ही देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं बच्चों, बूढ़ों और बीमार लोगों के लिये सूतक 28 की रात 08:52 बजे शुरू होगा और इसका समापन ग्रहण की समाप्ति के साथ होगा।

OCT 29, 2023 02:17 IST

चंद्र ग्रहण के बाद करें ये उपाय (What To Do After Chandra Grahan)

आपके पूरे घर में चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए इसके साथ आप गोमूत्र का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
OCT 29, 2023 02:04 IST

Chandra Grahan Photo: चंद्र ग्रहण फोटो

Chandra Grahan Photo: चंद्र ग्रहण फोटो
OCT 29, 2023 01:52 IST

Chandra Grahan Ko Dekh Sakte Hai: क्या चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं

जी हां, चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
OCT 29, 2023 01:30 IST

Which Mantra Chant During Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के समय कौन से मंत्र जपें

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव के मंत्र 'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः' का जाप करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है
OCT 29, 2023 01:24 IST

Chandra Grahan Live Video

OCT 29, 2023 00:43 IST

Partial Lunar Eclipse/Chandra Grahan 2023 Today Live Video: चंद्र ग्रहण लाइव प्रसारण यहां देखें

OCT 29, 2023 00:33 IST

Chandra Grahan Me Pani Pi Sakte Hai: चंद्र ग्रहण में क्या कर सकते हैं

चंद्र ग्रहण में पानी पी सकते हैं और भगवान के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
OCT 29, 2023 00:21 IST

चंद्र ग्रहण में मंत्र सिद्ध कैसे करें

हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन भले ही देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श करना या फिर उनकी पूजा करना मना हो लेकिन ग्रहण का यह का मंत्र की सिद्धि के लिए बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप किसी कामना विशेष को लेकर मंत्र जप को सिद्ध करना चाहते हैं तो आपको चंद्र ग्रहण वाले दिन पूरे विधि-विधान से जप करना चाहिए।
OCT 29, 2023 00:06 IST

Can We Drink Water During Chandra Grahan 2023: क्या चंद्र ग्रहण से समय पानी पी सकते हैं

चंद्र ग्रहण के समय पानी पिया जा सकता है। लेकिन भोजन नहीं किया जा सकता है।
OCT 28, 2023 23:59 IST

What Should Not To Do During Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए

चंद्र ग्रहण के समय संबंध नहीं बनाने चाहिए, भोजन नहीं करना चाहिए। पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।
OCT 28, 2023 23:43 IST

Chandra Grahan Ke Samay Me Kya Kar Sakte Hai: चंद्र ग्रहण के समय क्या कर सकते हैं

चंद्र ग्रहण के समय धार्मिक पुस्तकों को पढ़ सकते हैं। इस दौरान ईश्वर के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
OCT 28, 2023 23:32 IST

Can You Drink Water During Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के समय पानी पी सकते हैं?

जी हां चंद्र ग्रहण के समय आप पानी पी सकते हैं। लेकिन इस दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
OCT 28, 2023 22:59 IST

Chandra Grahan Me Pregnant Lady So Sakti Hai: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला सो सकती है?

धार्मिक मान्यताओं अनुसार गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में नहीं सोना चाहिए। क्योंकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।
OCT 28, 2023 22:47 IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण क्यों लगता है

चंद्रमा का स्वयं का कोई प्रकाश नहीं होता है फिर भी चंद्रमा चमकता है इसका कारण है सूर्य की किरणें जिसके कारण चंद्रमा चमकता है। चंद्रग्रहण किस प्रकार घटित होता है? जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य की किरणों को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं, पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण।
OCT 28, 2023 21:49 IST

Chandra Grahan 2023 LIVE: चंद्र ग्रहण लाइव यहां देखें

OCT 28, 2023 21:31 IST

Chandra Grahan Mantra:ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जप

-“तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन
हेमताराप्रदानेन मम शांतिप्रदो भव ॥”

-“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागास्य रक्ष मां वेधजादभयात॥”
OCT 28, 2023 21:13 IST

चंद्र ग्रहण 2023 का वृषभ राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Vrish Rashi)

अपने जीवन में तनाव से बचना होगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में हार्ट व शुगर के रोगी बहुत ही सावधानी बरतेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।
दान- चावल व चीनी का दान करें।
OCT 28, 2023 20:51 IST

चंद्र ग्रहण 2023 का मेष राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2023 Effects on Mesh Rashi)

ग्रहण इसी राशि पर है। बिजनेस सम्बन्धी कोई बड़ा सुंदर कार्य जिसकी योजना बन रही है वो अभी टलेगा। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट को प्रारम्भ करेंगे तथा सफल रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ करें।
दान- गुड़ व मसूर का दान करें।
OCT 28, 2023 20:20 IST

Chandra Grahan Mantra: चंद्र ग्रहण के समय कौन सा मंत्र जपना चाहिए

  • ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्
  • ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम
  • ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
OCT 28, 2023 20:05 IST

Chandra Grahan 2023 In Hyderabad: चंद्र ग्रहण हैदराबाद में कितने बजे से दिखाई देगा

हैदराबाद में चंद्र ग्रहण देर रात 01:06 AM से 02:22 AM तक रहेगा। वहीं सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 02:53 से मध्य रात 02:22 तक रहेगा।