Chandra Grahan 2023 Mantra: चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन विशेष मंत्रों का जाप, नकारात्मक प्रभाव से होगा बचाव

Chandra Grahan 2023 Mantra: चंद्र ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व है। शास्त्रों में ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण में बहुत से काम को करने के लिए मना किया जाता है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानि 28 अक्टूबर की मध्यारात्रि को लगने जा रहा है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Chandra Grahan 2023 Mantra: आज यानि 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। आसमान में इस ग्रहण को अद्भुत नजारा देखने के मिलेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में समेत कई देशों में देखने को मिलेगा। भारतीय समयनुसार ये चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को 1 बजे के बाद लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण एक खास घटना मानी जाती है। आज का चंद्र ग्रहण आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर लग रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इस बार का चंद्र ग्रहण और भी ज्यादा खास हो गया है। चंद्र ग्रहण में यूं तो मंदिर में पूजा करने की मनाही होती है पर आप अपने घर में बैठकर ईश्वर का ध्यान कर सकते हैं और मंत्रों का जाप कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण के समय कुछ खास मंत्रों का जाप करने से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Chandr Grahan Mantra.

इन मंत्रों का करें जाप

बगलामुखी के मंत्र का जाप

ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय।

End of Feed