छप्परफाड़ होगा इन 5 राशियों को लाभ, चंद्रमा का कन्या में प्रवेश देगा फायदा

Chandra Gochar 2026: 28 अप्रैल को चंद्रमा ने कन्या रााशि में गोचर कर लिया है। यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं।

Chandra Gochar 2026: 28 अप्रैल 2026 को चंद्रमा ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वे 30 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, तर्क, कम्युनिकेशन और विश्लेषण क्षमता के प्रतीक हैं। ऐसे में यह गोचर भावनाओं और बुद्धि के बीच संतुलन बनाने वाला माना जाता है। इस दौरान कई लोगों को अपने फैसलों में स्पष्टता मिलेगी और करियर से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा।

Chandra Gochar 2026 चंद्रमा का कन्या में गोचर

चंद्रमा का कन्या में गोचर

कैसा रहेगा कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव?

कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर व्यक्ति को प्रैक्टिकल सोच और प्लानिंग की ओर ले जाता है। इस दौरान लोग भावनाओं से ज्यादा तर्क से फैसले लेने की कोशिश करते हैं। कामकाज में फोकस बढ़ता है, छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान जाता है और अधूरे काम पूरे करने की इच्छा भी मजबूत होती है। यह समय हेल्थ, रूटीन और करियर सुधारने के लिए भी अच्छा माना जाता है।

End of Feed