Chanakya niti kadve vachan: आचार्य चाणक्य को बड़ा कूटनीतिक और राजनीतिज्ञ माना गया है। आचार्य चाणक्य की नीतियों पर चलकर ही एक साधारण बालक चंद्रगुप्त अखंड भारत के सम्राट बने थें। वहीं आचार्य चाणक्य की बातों का संग्रह चाणक्य नीति में मिलता है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के अनुसार कई बातों का जिक्र किया है, जोकि हमारे जीवन में कई जगहों पर काम आती है। बता दें कि चाणक्य नीति में आपको जीवन जीने का सही तरीका और सफलता हासिल करने के कई नियम मिलते हैं, जिससे आप जीवन में बेहतर सफलता अर्जित कर सकते हैं। वहीं आज हम आपको आचार्य चाणक्य की कड़वी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको जीवन में बेहतरी का रास्ता मिलेगा।
अपनी बातों को किसी से न करें साझा, अपनी मेहनत पर रखें भरोसा
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई काम आपने करने के लिये सोचा है, तो उसे किसी के साथ साझा करने से बचें क्योंकि दूसरा व्यक्ति आपके काम में बाधा पैदा कर सकता है। इसके साथ ही जो लोग कहते हैं कि जो नसीब में होगा वो मिलेगा ऐसे लोगों के लिये आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को कभी भी नसीब में कुछ नहीं छोड़ना चाहिये। वहीं मनुष्य को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिये, क्योंकि नसीब में चलने वाले व्यक्ति हमेशा बर्बाद हो जाते हैं।
हर कार्य को करें व्यवस्थित ढंग से, बेवजह धन खर्च करने से बचे
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को हर कार्य को व्यवस्थित ढंग से करना चाहिए, क्योंकि बिना व्यवस्था के काम करने वाले लोग न तो कभी सफल होते हैं न ही उन्हें किसी प्रकार का सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही मनुष्य को बेवजह धन खर्च करने से बचना चाहिए, क्योंकि धन संग्रह करके वह भविष्य में मुसीबतों का सामना बेहतरी से कर सकता है।
अति से बचें और संतुष्टि को न दे जीवन में जगह
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है, फिर चाहे वो सुंदरता हो या फिर पैसा। इस वजह से किसी भी मनुष्य को सुंदरता और पैसे का घमंड नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही मनुष्य को जीवन में कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिये, क्योंकि मनुष्य के मन में अगर सन्तुष्टि का भाव आ गया तो वह सफलता की राह से भटक जाता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
