Chaitra Purnima Daan 2024: चैत्र पूर्णिमा का व्रत हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजन और चांद की पूजा का विधान है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना भी बहुत लाभकारी होता है। इस साल चैत्र पूर्णिमा का व्रत 23 अप्रैल को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इसी दिन हनुमान जयंती का भी पर्व मनाया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान सत्य नारायण की पूजा का भी विधान है। इस दिन विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा के जिन कुछ चीजों का दान करना भी बहुत शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
Chaitra Purnima Daan 2024 (चैत्र पूर्णिमा दान 2024)
चांदीचंद्रमा की भाग्यशाली धातु चांदी है। आप चाहें तो चैत्र पूर्णिमा पर अपनी क्षमता के अनुसार चांदी का दान कर सकते हैं।
सफेद वस्त्र
चैत्र पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थापित चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है।
दूध- दही
चैत्र पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करना बहुत ही लाभकारी होता है। ये दोनों ही चीजें चंद्रमा से जुड़ी हुई हैं।
चावल
चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर चावल का दान कर सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन चावल की खीर बनाकर भी लोगों में बांट सकते हैं। ऐसा करने से भंडार धन- धान्य से भरा रहता है।
