अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2024 Bhog: हनुमान जयंती पर लगाएं इन चीजों का भोग, बजरंगबली की बरसेगी कृपा

Hanuman Jayanti 2024 Bhog: हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूरे विधि से पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन बजरंगवली को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Image

Hanuman Jayanti 2024 Bhog

Hanuman Jayanti 2024 Bhog: हनुमान जयंती का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती का पर्व 23 अप्रैल को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पूरे विधान के साथ वीर बजरंगी की पूजा की जाती है। भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से साधक के सारे संकट दूर हो जाते हैं और उनके सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानें हनुमान जयंती के दिन दिन बजरंगवली को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। यहां देखें भगवान के प्रिय भोग।

Hanuman Jayanti 2024 Bhog (हनुमान जयंती प्रिय भोग)

बेसन के लड्डू

हनुमान जयंती के दिन भगवान बजरंगवली को उनके प्रिय बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और साधक की सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है।

बूंदी

भगवान हनुमान जी को बूंदी बहुत ही पसंद है। इस दिन हनुमान जी को इस का भोग लगाने से साधक के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।

पान का बीड़ा

हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान जी को पान के बीड़े का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस का भोग लगाने से साधक के सारे संकट टल जाते हैं और उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।

गुड़ - चना

हनुमान जी को गुड़- चना का भोग लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। इस चीज का भोग लगाने से साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का होता है। इस कारण हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है।

इमरती

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को उनकी पसंदीदा मिठाई इमरती का भोग लगाना चाहिए। इस दिन पूजा में इमरती का भोग जरूर लगाना चाहिए। इस भोग को लगाने से साधक को पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article