Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हैं नवरात्रे? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूरे 9 दिनों का कैलैंडर

Chaitra Navratri 2026 Date: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा को समर्पित होता है। चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हिंदू नव वर्ष का आरंभ भी होता है।नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होती है और फिर लगातार नौ दिनों तक भक्त व्रत रखकर देवी की आराधना करते हैं।

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। साल में चार नवरात्रि आती हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इन्हीं प्रमुख नवरात्रियों में से एक चैत्र नवरात्रि भी है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। यह नवरात्रि वसंत ऋतु में आती है और कई जगहों पर इसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और नौवें दिन राम नवमी के साथ इसका समापन होता है। धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों में व्रत और पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन में सुख-समृद्धि का रास्ता खुलता है।

चैत्र नवरात्र 2026 कब से शुरू है? देखें चैत्र नवरात्र का कैलेंडर (pc: canva)

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरु होकर अगले दिन 20 मार्च 2026, शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथी के आधार पर चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च 2026 से मानी जाएगी। वहीं 27 मार्च को रामनवमी के साथ नवरात्र का समापन होगा।

End of Feed