आज का राशिफल 8 March 2026 (रविवार): आज रविवार है। चैत्र माह चल रहा है। चन्द्रमा तुला में हैं। सूर्य कुंभ व शनि मीन में हैं। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।सूर्योपासना करें। भगवान भास्कर को जल अर्पित करें।रात्रि में हनुमान जी की उपासना करें।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज सप्त अन्न का दान करें।संतान की उन्नति के लिए आज से रविवार का व्रत उठाएं व 18 रविवार व्रत रखकर उद्यापन करें।
08 मार्च 2026 का राशिफ़ल-
1) मेष- चन्द्रमा सप्तम है।सप्तम चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देगा।पारिवारिक विवाद संभावित है।जाँब परिवर्तन बेहतर व अपने समय पर होगा।बिजनेस में सफल रहेंगे,न्यू डील लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें।हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।आज का उपाय -रुद्राभिषेक करें।तिल व चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग- नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत- 75%
2) वृष- चन्द्रमा खष्ठम है। खष्ठम चन्द्रमा कफ रोग देता है।स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। विवादों से भी बचें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें।राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -शिवलिंग पर जल ,घी व मधु अर्पित करें। शिवपुराण का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा ।भाग्य प्रतिशत-55%
3) मिथुन- गुरु इसी राशि में हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए शुभ है।कॅरियर में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। न्यू बिजनेस डील को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --बंगलामुखी मंत्र का जप करें।हनुमान जी को लड्डू व लाल चंदन अर्पित करें।उड़द व मूंग का दान करें। शुभ रंग -सफेद व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-65%
4) कर्क- आज रविवार है।घूमने का दिवस है।बिजनेस ग्रोथ में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है।घर-परिवार में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। चन्द्रमा चतुर्थ घर के लिए शुभ है।स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।आज का उपाय --शिवलिंग पर दही, मधु व गंगा जल से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग --सफेद व लाल ।भाग्य प्रतिशत-75%
5) सिंह- सूर्य सप्तम हैं।गुरु मिथुन में हैं। आप धार्मिक व कर्म प्रधान व्यक्ति हैं इसलिए आपको सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है।जाँब व व्यवसाय में थोड़ी कठिनाई मिलेगी,लेकिन सायंकाल के बाद वह दूर हो जाएगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय -- सूर्य के बीज मंंत्र का जप करें।अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है।सूर्य उपासना करें।शुभ रंग -हरा व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
6) कन्या- गुरु मिथुन व सूर्य कुंभ में हैं।चन्द्रमा द्वितीय शुभ है।धर्म सम्बंधित कार्यों में सक्रियता से बहुत खुश रह सकते हैं।परिवार में आप अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा बिजनेस में सफल रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, मूंग व गुड़ का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-75%
7) तुला- रविवार है।पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज धार्मिक अनुष्ठान का दिवस है।धार्मिक यात्रा सुंदर रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय-- ,उड़द व गुड़ का दान करें। रूद्राष्टक का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --सफेद व हरा।भाग्य प्रतिशत-,65%
8) वृश्चिक- मंगल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देगा। चन्द्रमा द्वादश हैं।मन अशांत रहेगा,कुछ आशंकाओं का समाधान हो जाएगा। चन्द्रमा व्यय भाव में हैं।कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।आज का उपाय --शिव उपासना करें। भगवान शिव के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-75%
9) धनु- राहु धन का व्यय देगा।गुरु सप्तम बिजनेस में लाभ देगा। एकादश एकादश बड़ा लाभ दे सकता है। बेवजह के विवादों से बचिए।आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय --कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।तिल का दान भी करें। आज का शुभ रंग --पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%
10) मकर- शनि पँचम हैं।बिजनेस में प्रगति है।जाँब में प्रोमोशन पहले से बेहतर होगा।आप धार्मिक व कर्म प्रधान व्यक्ति हैं।आज व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।रुद्राभिषेक करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।आज का शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%
11) कुम्भ- सूर्य इस राशि में व शनि द्वितीय गोचर में है।आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है।जाँब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।आज का उपाय - भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग- नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत-,75%
12) मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं।व्यवसाय में नवीन कार्यों की तरफ आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। चन्द्रमा अष्टम है।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ।स्टूडेंट्स कॅरियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे ।शुक्र आर्थिक लाभ देगा। प्रेम जीवन में सफल रहेंगे।क्रोध से बचें। आज का उपाय- सप्त अन्न का दान करें।हनुमान बाहुक का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग-पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत-65%
