चैत्र नवरात्रि 2026 में किस वाहन पर आएंगी इस बार मां दुर्गा, जानिए चैत्र नवरात्रि पर क्या रहेगी मां के आने और जाने की सवारी

Chaitra Navratri 2026: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक नवरात्रि उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान माता दुर्गा स्वयं धरती पर आती हैं और अदृश्य रूप से अपने भक्तों की पूजा को स्वीकार करती हैं। माना जाता है कि माता की सवारी दिन के अनुसार अलग-अलग होती है। साल 2026 में भी मार्च के महीने में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा किस वाहन पर आएंगे और नवमी पर किस वाहन से प्रस्थान करेंगी?

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत विशेष महत्व माना जाता है। यह नवरात्रि साल की पहली नवरात्रि होती है और इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू होती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि में क्या होगा मां का वाहन

चैत्र नवरात्रि में क्या होगा मां का वाहन

नवरात्रि के दौरान लोग व्रत रखते हैं, घरों में कलश स्थापना करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की आराधना करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं और अलग वाहन से विदा होती हैं। माता का आगमन और प्रस्थान किस वाहन से होगा, इसकी गणना नवरात्रि के पहले दिन यानी कलश स्थापना के वार और नवरात्रि के अंतिम दिन के आधार पर की जाती है।

End of Feed