Chaitra Navratri 2023 Kalash Sthapna Date And Muhurat: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में कुल चार नवरात्रि आती है। चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहते हैं। इस साल ये नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही हैं और 30 मार्च को इसका समापन होगा। नवरात्रि आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। कहते हैं नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। इसके पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि को घटस्थापना की जाती है। आईए जानते है कलश स्थापना की तिथि और शुभ मुहूर्त।
चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही हैं
Chaitra Navratri 2023 Kalash Sthapna Date and Shubh Muhurt (चैत्र नवरात्रि 2023 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त)
नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना या घटस्थापना का विधान है। इस बार प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10:52 से प्रारंभ होगी और इसकी समाप्ति 22 मार्च 2023 को रात 08:20 पर होगी। कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 की सुबह 06 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस तरह, घटस्थापना की कुल अवधि सिर्फ 01 घंटा 09 मिनट ही है।
Chaitra Navratri 2023 Nine Days Dates (चैत्र नवरात्रि 2023 की सभी डेट्स)
नवरात्रि पहला दिन- 22 मार्च 2023, बुधवार, मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)
नवरात्रि दूसरा दिन- 23 मार्च 2023, गुरुवार, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
नवरात्रि तीसरा दिन- 24 मार्च 2023, शुक्रवार, मां चंद्रघंटा पूजा
नवरात्रि चौथा दिन- 25 मार्च 2023, शनिवार, मां कुष्मांडा पूजा
नवरात्रि पांचवां दिन- 26 मार्च 2023, रविवार, मां स्कंदमाता पूजा
नवरात्रि छठा दिन- 27 मार्च 2023, सोमवार, मां कात्यायनी पूजा
नवरात्रि सातवां दिन- 28 मार्च 2023, मंगलवार, मां कालरात्रि पूजा
नवरात्रि आठवां दिन- 29 मार्च 2023, बुधवार, मां महागौरी पूजा
नवरात्रि नौवा दिन- 30 मार्च 2023, गुरुवार, मां सिद्धिदात्री पूजा
