Business Numerology: नौकरी से ज्यादा कारोबार में चमकते हैं इन 5 मूलांक के लोग, क्या आपका नंबर भी है शामिल

Business Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक का लोगों के व्यवहार और सोच पर बहुत असर पड़ता है। ऐसे में सब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन से अंक हैं जो नौकरी से ज्यादा व्यापार में सफल हो सकते हैं।

Business Numerology: कई लोग नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन उनके मन में हमेशा अपना काम शुरू करने की इच्छा बनी रहती है। वे तय समय और तय नियमों में काम करने के बजाय अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं। नए प्रयोग करना, जोखिम उठाना और छोटी शुरुआत को बड़े कारोबार में बदलना उन्हें उत्साहित करता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की ऐसी खूबियों को उसके मूलांक से भी जोड़कर देखा जाता है।

numerology, Business Numerology, Mulank for Business

कौन से मूलांक के लोग बिजनेस में चमकते हैं, नौकरी से ज्यादा व्यापार में पाते हैं सफलता

मूलांक का पता जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर लगाया जाता है। जैसे किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 14 तारीख को हुआ है तो 1 और 4 को जोड़ने पर मूलांक 5 होगा। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार मूलांक 1, 3, 5, 8 और 9 के लोगों में कुछ ऐसे गुण हो सकते हैं, जो उन्हें कारोबार की तरफ आकर्षित करते हैं। हालांकि हर मूलांक की काम करने की शैली अलग मानी जाती है।

End of Feed