Budhwar Ka Daan: बुधवार में इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 06:12 AM IST

Budhwar Ka Daan: बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करना शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है इस दिन दान करने से बुध ग्रह मजबूत होता है जिससे व्यक्ति को करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देवता को समर्पित है
  • इस दिन हरे रंग की चीजों का दान करना अत्यंत शुभ होता है
  • बुधवार में दान करने से व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है

Budhwar Ka Daan: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह या देवता को समर्पित है। इसलिए दिन के अनुसार व्रत-पूजा और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। बुधवार की बात करें तो ये दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित है। मान्यताओं अनुसार बुधवार में जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान गणेश और बुध देव की अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। बुधवार का दिन नए कार्य की शुरुआत के लिए भी शुभ माना गया है। जानिए इस दिन किन चीजों का दान करने से आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।

budhwar ka daan

Budhwar Ka Daan: बुधवार में हरी चीजों का दान शुभ

बता दें बुधवार के दिन दान करने से बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक बुध ग्रह मजबूत होता है। मान्यता है बुध के मजबूत होने से व्यक्ति को करियर में खूब तरक्की प्राप्त होती है। बुध का सफलता दिलाने में अहम रोल माना जाता है।

End of Feed