Aaj Ka Rashifal 19 April 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में व रेवती नक्षत्र का दूसरा चरण है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
Today's Horoscope 19 April 2023 (सभी 12 राशियों का आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें)
Today Aries Horoscope (आज का मेष राशिफल)
आज मंगल व शुक्र व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
Today Taurus Horoscope (आज का वृषभ राशिफल)
आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। धार्मिक यात्रा की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
Today Gemini Horoscope (आज का मिथुन राशिफल)
सूर्य का एकादश गोचर मंगलमय है। नौकरी में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। नौकरी परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
Today Cancer Horoscope (आज का कर्क राशिफल)
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का गोचर आर्थिक विकास देगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। सात प्रकार के अन्न का दान करें। तिल का दान करें। असत्य मत बोलें।
Today Leo Horoscope (आज का सिंह राशिफल)
आज राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ व तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें व पिता का आर्शीवाद लें।
Today Virgo Horoscope (आज का कन्या राशिफल)
चन्द्रमा तथा गुरु धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।
Today Libra Horoscope (आज का तुला राशिफल)
अष्टम शुक्र मंगलमय हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
Today Scorpio Horoscope (आज का वृश्चिक राशिफल)
आज नौकरी में मंगल व गुरु सफलता देगा। कन्या व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। गुरु का आशीर्वाद लें।
Today Sagittarius Horoscope (आज का धनु राशिफल)
सूर्य पंचम , शुक्र खष्ठम तथा गुरु चतुर्थ पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल हैं। रुके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। अन्न दान करें।
Today Capricorn Horoscope (आज का मकर राशिफल)
राशि स्वामी शनि द्वितीय, शुक्र पंचम व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वृष राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मूंग का दान करें।
Today Aquarius Horoscope (आज का कुंभ राशिफल)
आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। इस राशि से तृतीय सूर्य व इस राशि के शनि तथा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। मसूर व गुड़ का दान करें।
Today Pisces Horoscope (आज का मीन राशिफल)
आज राजनीति में द्वादश शनि तथा मेष का सूर्य मंगलमय है। इस राशि में गुरु नौकरी में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।
