नवंबर में शुरू हो रही है बुध की उल्टी चाल, जानिए किन राशियों को हो सकता है तगड़ा नुकसान

Budh Vakri 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध देव 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जानिए किन राशियों को बुध की इस चाल से नुकसान हो सकता है।

Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को संचार का कारक माना जाता है। कुंडली में इसी ग्रह की स्थिति देखकर ये पता चलता है कि हम अपने विचारों को किस प्रकार से नियंत्रित करते हैं। 26 नवंबर 2024 को बुध देव अपने शत्रु ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में वक्री होने जा रहे हैं। जानिए इस ग्रह की ये उल्टी चाल किन राशियों पर भारी पड़ेगी।

वक्री बुध इन राशियों का कर सकता है नुकसान

मेष राशि- बुध के वक्री होने से मेष राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है। इसलिए इस दौरान आपको बोलते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा इस अवधि में आपको त्वचा संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। अचानक से खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

End of Feed