अध्यात्म

Budh Vakri 2024: बुध ग्रह ने बदली अपनी चाल, इन तीन राशि वालों को करेंगे मालामाल

Budh Vakri 2024: बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह इस समय व्रकी अवस्था में पहुंच गए हैं। बुध के व्रकी होने से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं बुध व्रकी से किन राशि वालों को फायदा होगा।

Image

Budh Vakri 2024

Budh Vakri 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 26 नवंबर को सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर अपनी चाल बदल ली है। बुध अभी तक वृश्चिक राशि में मार्गी चाल चल रहे थे। अब इसी राशि में बुध ने अपनी चाल उल्टी कर ली है। इसकी के साथ बुध ग्रह इस राशि में 16 दिसंबर 2024 तक व्रकी चाल में रहने वाले हैं। उसके बाद वो मार्गी हो जाएगे। बुध ग्रह के वक्री चाल चलने से कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के व्रकी चाल से किन राशि के जातक को फायदा पहुंच सकता है।

इन राशि वालों को होगा लाभ

वृषभ राशि

बुध की व्रकी चाल से वृषभ राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपके धन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ व्यापार में भी मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए बुध की उल्टी चाल बहुत कुछ खास रहने वाला है। यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही निवेश करने के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातक को बुध की व्रकी अवस्था से धन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही यदि आपका कोई काफी लंबे समय से रुका हुआ था तो वो भी पूरा होगा। शेयर बाजार में आपको मुनाफा हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article