Amavasya 2025 List (2025 में अमावस्या कब- कब है): हर महीने की अमावस्या तिथि पितरों की पूजा और तर्पण के लिए उत्तम मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और गंगा स्नान और दान किया जाता है। हर मास की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या तिथि के नाम से जाना जाता है। अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर महीने की अमावस्या तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। साल में पूरी 12 अमावस्या पड़ती है। आइए यहां नोट करें 2025 में पड़ने वाली सारी अमावस्या तिथि।
Amavasya 2025 List (2025 में अमावस्या कब- कब है)
| 29 जनवरी 2025 | माघ अमावस्या |
| 27 फरवरी 2025 | फाल्गुन अमावस्या |
| 29 मार्च 2025 | चैत्र अमावस्या |
| 27 अप्रैल 2025 | वैशाख अमावस्या |
| 27 मई 2025 | ज्येष्ठ अमावस्या |
| 25 जून 2025 | आषाढ़ अमावस्या |
| 24 जुलाई 2025 | श्रावण अमावस्या |
| 23 अगस्त 2025 | भाद्रपद अमावस्या |
| 21 सितंबर 2025 | अश्विन अमावस्या |
| 21 अक्टूबर 2025 | कार्तिक अमावस्या |
| 20 नवंबर 2025 | मार्गशीर्ष अमावस्या |
| 19 दिसंबर 2025 | पौष अमावस्या |
