Budh Vakri 2023: बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा और तेज गाति ये चलने वाला ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि और विकास का कारक माना जाता है। आज यानि 24 अगस्त 2023 को बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। 24 अगस्त की रात 00:52 मिनट पर पर बुध ग्रह सिंह राशि में व्रकी हो जाएगी। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना गया है। इस बार बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होगा। वक्री के समय ही बुध अस्त स्थिति में होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध का वक्री होने शुभ देने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होना किन राशियों की किस्मत को खोल सकता है।
Budh Vakri 2023
इन राशियों की लगेगी लॉटरी
मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होना शुभ होने वाला है। इन राशि वाले जातकों के इस बार अधिक फायदा हो सकता है। इन लोगों के जीवन धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस बार इन जातकों को भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ होगा। इस दौरान आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दोस्तों और परिवार का भी साथ मिल सकता है।कन्या- बुध ग्रह का सिंह राशि में वक्री होने से कन्या राशि वालों की बंद किस्मत खुल सकती है। बुध की अस्त अवस्था में होने से कन्या राशि वाले जातकों को शुभ फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
बुध वक्री के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। व्यावसायिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलती है। वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
