आ गया इन 4 राशियों को भाग्योदय का समय, बुध का उदय देगा बड़ा फायदा

Budh Uday 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध अब उदित अवस्था में आ गए हैं। इस कारण कुछ राशियों के लिए यह भाग्योदय का समय चल रहा है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Budh Uday 2026: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन, बिजनेस, बैंकिंग, लेखन और डिसीजन मेकिंग का कारक माना जाता है। 11 नवंबर 2026 की सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर बुध तुला राशि में उदित हो गए हैं। बुध के उदय होने से उनकी अस्त अवस्था समाप्त हो गई है और अब उनके कारकतत्व पहले से ज्यादा एक्टिव माने जाएंगे। खास बात यह है कि बुध 14 दिसंबर 2026 की सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक उदित अवस्था में रहेंगे। इस दौरान 2 दिसंबर को वे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी बुध का उदय रहते हुए राशि परिवर्तन भी होगा।

Budh Uday 2026_ बुध के उदय से किनको लाभ होगा

बुध के उदय से किनको लाभ होगा

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और बुध के साथ उनकी मित्रता है। ऐसे में बुध का तुला राशि में उदित होना बिजनेस, मार्केटिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग, मीडिया, एजुकेशन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बुध की उदित अवस्था से पहले जिन लोगों को कामकाज, पेमेंट, बातचीत या किसी जरूरी फैसले में परेशानी आ रही थी, उनके लिए अब स्थितियां बेहतर होने के मौके बन सकते हैं।

End of Feed