अकूत संपत्ति और धन कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, बुध और शनि ने बना लिया है शतांक योग

Budh Shani Shatank Yog 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध और शनि के बीच सेनटाइल योग बन गया है। इसको शतांक योग भी कहा जाता है। इससे कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने वाला है।

Budh Shani Shatank Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, व्यापार, गणना, शिक्षा, लेखन और संचार के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं शनि को न्यायाधीश ग्रह का दर्जा दिया गया है। शनि कर्म, अनुशासन, मेहनत, धैर्य, नौकरी और जिम्मेदारियों के कारक माने जाते हैं।

Budh Shani Shatank Yog 2026  बुध और शनि के शतांक योग से किनको लाभ होगा

बुध और शनि के शतांक योग से किनको लाभ होगा

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 21 जून 2026 की शाम 5 बजकर 48 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर आ गए हैं। दोनों ग्रहों के बीच बनने वाली इस स्थिति को ज्योतिष में शतांक योग या सेनटाइल योग कहा जाता है। इसके बाद 22 जून 2026 को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शनि मीन राशि में ही रहेंगे।

End of Feed